Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

आगरा में बीजेपी विधायक के बेटे पर लगा शारीरिक शोषण का आरोप, नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर वीडियो बनाने का आरोप

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 13, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा। धोखे से कई शादियां कर लड़कियों के शोषण की कई घटनाएं आपने सुनी होगी और पढ़ी होगी, कुछ ऐसा ही मामला आगरा में भी सामने आया है। यहां के एक भाजपा विधायक के पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा पर ये आरोप लगा है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अभी कार्रवाई से बच रही है। विधायक पुत्र की रासलीला का राज़ तब सामने आया जब पीड़ित महिला क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने थाना सदर में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक पुत्र साल 2003 से उसका यौन शोषण कर रहा है। उस समय वो नाबालिक थी, विधायक पुत्र ने उसे पहले नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई फिर उसका शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह के ऑफिस में पहुंची इस महिला ने अपना नाम शालिनी बताया, और अपने आपको सत्ताधारी विधायक के पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी बताया। उसने बताया कि लक्ष्मीकांत वर्मा ने दूसरी शादी कर ली है। सत्ता के दबाव में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही, जबकि विधायक पुत्र से उनके दो बच्चे हैं। मान और सम्मान मांगने पर उनके साथ जमकर मारपीट की जाती है। इस पीड़िता ने भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का माखौल उड़ाने वाले विधायक और उसके पुत्र पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

सीओ सदर ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि विधायक पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाया। 2003 से शुरू हुए प्रेम प्रसंग के दौरान कई बार शारीरिक शोषण किया गया।। दबाव बनाए जाने पर 2009 में मंदिर में ले जाकर मांग भर दी और कहा शादी हो गई । इसके बाद वह अपने घर नहीं बल्कि दूसरी जगह उसे पत्नी की तरह रखने लगा। विधायक पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा से उनके दो बच्चे हैं लेकिन कुछ सालों बाद पता चला कि लक्ष्मीकांत वर्मा ने सोनू कटारिया नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। जिसे वह अपने परिवार में रखता है, मान सम्मान देता है और मुझे हक की बात करने पर मारपीट करता है।

पीड़िता शालिनी का आरोप है कि सोनू कटारिया से शादी करने के बाद उससे भी लक्ष्मीकांत वर्मा को एक बेटी है लेकिन वंश चलाने के लिए परिवार को बेटे की चाहत थी पता चला कि सोनू कटारिया मां नहीं बन सकती तो फिर लक्ष्मीकांत वर्मा ने एक बार फिर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। वंश चलाने के लिए बेटी की चाहत के लिए कई बार जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाने के साथ प्रेग्नेंट होने पर बेटा है या बेटी इसके लिए भ्रूण की जांच तक कराई गई बेटा ना होने पर उसके तीन से चार अबॉर्शन भी करा दिए गए।

पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कई बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और थाना ताजगंज के कई बार चक्कर लगाए लेकिन सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के चलते दबाव में आई पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।

अब देखने वाली बात होगी कि उत्तर प्रदेश पुलिस सत्ताधारी विधायक से जुड़े मामले में दबाव में आकर काम करती है या बगैर किसी पक्षपात और दबाव के पुलिस जांच कर पीड़िता को न्याय देगी ।

Tags: AgraAgra NewsBJPBJP PartybjpgovtcmyogiNews1IndiaUP NewsUttar Pradeshvideovideo viral
Share196Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Agra

नाम ‘भोले बाबा’, मालिक ‘शुक्ला जी’… फिर भी फैलाया झूठ, अब नपेंगे सोशल मीडिया के ‘शूरवीर’।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Agra Bhole Baba Chole Bhature Misleading Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो के जरिए...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post

सलमान खान हैं शादी-शुदा, दुबई में रहती हैं पत्नी और 17 साल की बेटी, भाईजान ने इस पर किया बड़ा खुलासा

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अगले भाग में शाहरुख खान,आमिर खान और रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist