Site icon News1India

“दिल्ली शराब नीति” को लेकर AAP कार्यालय के बाहर बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, सीएम अरविंद केजरीवाल से की इस्तीफे की मांग

बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की। दरअसल विवादों के बाद रद्द की गई शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बीजेपी ने आक्रामक रुख अपना लिया है।

बीजेपी ने मामले में ईडी के पूरक आरोप पत्र पर सवाल उठाने के लिए सीएम पर निशाना साधा और कहा कि इससे साबित होता है कि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे। एक अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में पांच व्यक्तियों के अलावा सात कंपनियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र को स्वीकार कर लिया। जिसे कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद पिछले साल आप सरकार ने वापस ले लिया था।

ईडी ने दावा किया कि आबकारी नीति से अर्जित कथित 100 करोड़ रुपये की “किकबैक” का एक हिस्सा पिछले साल हुए गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस्तेमाल किया था। केजरीवाल ने इस मामले पर कहा है कि मामला “फर्जी” था। इसका उद्देश्य भाजपा की मदद करना है। क्योंकि जो पार्टी केंद्र में शासन करती है, ईडी जैसी एजेंसियों पर हावी हो जाती है।

Exit mobile version