Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Brij Bhushan की मुश्किलें बढ़ी, धरने पर बैठीं पहलवान बोली- FIR दर्ज नहीं..

WFI चीफ Brij Bhushan की मुश्किलें बढ़ी, धरने पर बैठीं महिला पहलवान बोली- अब तक FIR दर्ज क्यों नहीं..

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंत्र पर रविवार से पहलवान धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे पहलवान देश के नामी पहलवान है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इन्होने खोला हुआ है। आज दोपहर 2 बजे पहलवान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पहलवान का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता जंतर मंतर जाएंगे

इसी कड़ी में खिलाड़ियों से मिलने आज आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता जंतर मंतर जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीटर कर दी है। उन्होंने बताया कि इन पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है। देश के लिए मेडल जीता है। लेकिन ये खिलाड़ी लंबे वक्त से न्याय के लिए संघर्षरत हैं। केंद्र सरकार खिलाडियों की उचित मांगो को नजरअंदाज कर रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा लेटर

इसके अलावा पीड़ित महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लेटर लिखा और न्याय की गुहार लगाई। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस से वजह पूछी जाए कि शिकायत दर्ज हुए 60 घंटे होने के बावजूद भी एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई। महिला पहलवानों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वो धरने पर रहेंगी। उनकी मांग है कि ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई हो।

महिला पहलवानों ने ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। इसी कड़ी में ब्रजभूषण पर पहलवानों को डराने, धमकाने और जान से मारने के आरोप भी लगे हुए हैं। इन आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी की दिग्गज पहलवान मेरीकॉम अध्यक्ष भी बनी थी। वहीं पहलवानों का आरोप है कि कमेटी की रिपोर्ट के बारे में अबतक उन्हें किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version