Site icon News1India

CBSE 12th Result 2023: पिछले साल की तुलना में कैसा रहा इस साल का रिजल्ट, कितने छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

CBSE की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट 5 प्रतिशत कम रहा। साल 2022 में 12वीं में 92.71% छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी थी। दरअसल इस साल CBSE बोर्ड में 16728 स्कूलों में एग्जाम हुआ था। सीबीएसई बोर्ड के लिए 6759 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। 1680256 छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। 1660511 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। 1450174 छात्रों ने एग्जाम को पास किया। अगर आप ने अभी अपना रिजल्ट नहीं देखा है तो नीचे दी गई जानकारियों को जानकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इतने प्रतिशत बच्चे हुए पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी ने अपने 12वीं क्लास के नतीजे जारी किए है। हर बार की तरह परिक्षा में हिस्सा लिए छात्रों ने अच्छा स्कोर किया है। जानकारी के लिए बता दें 12वीं में इस साल नवोदय विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा। यहां के कुल 97.51 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं पिछले साल के मुकाबले 5.38% तक पास प्रतिशत में कमी देखने को मिली है।

ऐसे करे चेक

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण एंटर करना है। फिर वो अपना परिणाम देख सकते है। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस, डिजिलॉकर digilocker.gov.in और UMANG जैसे एप्स पर भी चेक कर सकते हैं।

 

 

Exit mobile version