Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
केंद्र ने निर्धारित की दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें, इतने वार्ड अनुसूचित..

केंद्र ने निर्धारित की दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें, इतने वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम में 22 सीटें कम हो गई है। दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में सीटों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आपको बता दें कि पहले सभी 3 नगर निगमों सहित एमसीडी में कुल सीटों की संख्या 272 थी। लेकिन परिसीमन के बाद 22 सीटें कम हो गई है। अब कुल सीटों की संख्या 250 रह गई है। वहीं इससे पहले केंद्र ने तीनों नगर निगमों के एकीकरण का फैसला किया था।

बता दें कि परिसीमन के बाद पहली बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव होंगे। यह परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। इसके बाद केंद्र ने अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी राजपत्र में कहा गया है कि  ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 द्वारा यथा संशोधित, नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा-3 की उप-धारा (5) के अनुसार केंद्र सरकार, एतद् द्वारा दिल्ली नगर निगम में सीटों की कुल संख्या दो सौ पचास अवधारित करती है।

इसके अलावा र्वोक्त अधिनियम की धारा-3 की उप धारा (6) (यथा संशोधित) के अनुसार केंद्र सरकार, अनुसूचित जातियों की जनसंख्या, दिल्ली की कुल जनसंख्या (जनगणना-2011) के साथ जिस प्रकार अनुपातित है। इसके अनुसार सीटों की कुल संख्या के अनुपात में दिल्ली नगर निगम में अनुसूचित जातियों के सदस्यों के लिए आरक्षित सीटों की कुल संख्या भी 42 अवधारित की जाती है।’

ये भी पढ़े-पुलिस ने आरोपी को जमकर पीटा, फिर कुछ इस तरह अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

Exit mobile version