Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
चांद मोहम्मद अपने बारातियों को खिलाना चाहता था गोमांस, दुल्हे राजा समेत

चांद मोहम्मद अपने बारातियों को खिलाना चाहता था गोमांस, दुल्हे राजा समेत 9 गिरफ्तार, एक क्विंटल गोमांस बरामद

यूपी के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक क्विंटल गोमांस के साथ दूल्हे सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल 10 अक्टूबर को थी। उसके बाद पार्टी। बड़ी बात ये है कि इस पार्टी में मेहमानों परोसने के  के लिए गोमांस बनाने की तैयारी चल रही थी। गोमांस के छोटे-छोटे पीस करके फ्रीजर में रख ही रहे थे कि तभी पुलिस को मामले की सूचना मिल जाती है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुल्हे राज और उसके पिता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फ्रिजर में रख रहे थे गोवंश के छोटे- छोटे पीस


मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के गांव नल्हेडा में 10 अक्टूबर को गाजी के नूर मोहम्मद के बेटे चांद का निकाह था। शादी के बाद बारात घर के घर लौटने पर नूर मोहम्मद मेहमानों के लिए पार्टी करने वाला था। इस पार्टी में मेहमानों को परोसने के लिए गोवंश को काटा जा रहा था। गोवंश के छोटे-छोटे पीस करके फ्रिजर में रखे जा रहे थे। लेकिन तभी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे चांद और उसके पिता नूर मोहम्मद उर्फ भूरा सहित जान मोहम्मद, इजहार, तवरेज, वकार समी, साजिद, सुहेल, और नफीस को गिरफ्तार कर लिया है।

खाल, चाकू, कुल्हाड़ी, गोवंश का कटा सिर बरामद

साथ  ही पुलिस को मौके से एक कुंतल गौमांस और कुल्हाड़ी, धार बनाने वाली रेती, खाल, चाकू, छुरी, गोवंश का कटा सिर, और अन्य चीजे भी बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस को मौके से एक इलेक्ट्रिक कांटा भी बरामद हुआ है। जिससे गोमांस को तोला जा रहा था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग गोवंश का व्यापार भी करते थे।

एक फरार, नौ गिरफ्तार

इसी बीच इंस्पेक्टर सुनील नेगी ने बताया कि यह शातिर किस्म के गोतस्कर है। यह इससे पहले भी यही कार्य करते थे। बता दें कि नूर मोहम्मद के चार बेटे हैं। जबकि मौके से एक आरोपी इमरान उर्फ पहाड़ी भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शादी के बाद महमानों को गोमांस परोसने की तैयारी चल रही थी। मौके से एक कुंतल गोवंश बरामद किया गया है। इस के अलावा पुलिस ने नौ गोकशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़े-Gorakhpur: कसरवल कांड में योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद पर हत्या का आरोप तय, 7 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा

Exit mobile version