Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सीएम धामी ने धामी ने पुलिस जवानोंं के लिए लिया बड़ा फैसला, जारी किए ये आदेश

सीएम धामी ने धामी ने पुलिस जवानोंं के लिए लिया बड़ा फैसला, जारी किए ये आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्‍होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी कर दिए है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे। वहीं, उनके द्वारा एडिशनल SI का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही विवेचना के लिए नए विवेचक उपलब्ध होने से इन्वेस्टिगेशन की क्वॉलिटी में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने पूरा किया अपना वादा

बीते 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। इसके बाद विधानसभा चुनाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

2001 व 2002 बैच के भर्ती पुलिसकर्मी लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह कई बार सड़कों पर भी उतर चुके हैं। बता दें कि 4600 ग्रेड के मामले में दो माह पहले पुलिसकर्मियों के स्वजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे और ग्रेड पे जारी करने की मांग की थी। इस दौरान सीएम ने जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया है। तब पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने कहा था कि यदि इस पर फैसला नहीं लिया गया तो वह आगे कोई कदम उठा सकते हैं।

Exit mobile version