Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड क्रिकेट ऐसोसिएशन पर 12 करोड़ रुपये के फंड्स के गलत इस्तेमाल का आरोप है। हाई कोर्ट ने बीसीसीआई को नोटिस भेजकर जांच शुरू की है, जिसमें 35 लाख के केले पर सवाल उठे हैं।

by SYED BUSHRA
September 10, 2025
in उत्तराखंड
Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको हैरानी होगी। लेकिन यह सच है और यह घटना भारत में, उत्तराखंड में हुई है। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बीते मंगलवार (10 सितंबर) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को एक नोटिस भेजा है। दरअसल, उत्तराखंड क्रिकेट ऐसोसिएशन पर 12 करोड़ रुपये के सरकारी फंड्स का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कोर्ट ने बीसीसीआई से जवाब मांगा है।

ऑडिट रिपोर्ट से खुला मामला

शिकायत करने वाले लोगों ने उत्तराखंड क्रिकेट ऐसोसिएशन की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला दिया। यह रिपोर्ट एक बाहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने तैयार की थी। रिपोर्ट में लिखा है कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए। सुनवाई जस्टिस मनोज कुमार तिवारी की बेंच कर रही है। देहरादून के संजय रावत और अन्य लोगों ने 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट की जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

RELATED NEWS

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

August 12, 2026
नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

June 13, 2026

रिपोर्ट के अनुसार, 6.4 करोड़ रुपये इवेंट मैनेजमेंट में खर्च किए गए हैं, जबकि 26.3 करोड़ रुपये टूर्नामेंट और ट्रायल पर लगाए गए हैं। यह पिछले साल से ज्यादा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में 22.3 करोड़ रुपये ही टूर्नामेंट और ट्रायल पर खर्च हुए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि खाने-पीने के नाम पर कई करोड़ों का घपला हुआ है और खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएँ कभी मिली ही नहीं।

कोर्ट की कार्रवाई और आगे की सुनवाई

हाई कोर्ट ने शिकायतों को गंभीरता से लिया है और मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार के लिए तय कर दी है। कोर्ट ने बीसीसीआई से जवाब मांगा है और पूरी जांच की दिशा में कदम बढ़ाया है। कोर्ट की बेंच ने साफ कहा कि आरोपों की गहराई से जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

खिलाड़ियों की सुविधाओं पर सवाल

शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि जो सुविधाएँ खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए थीं, वो कभी नहीं मिलीं। कई करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद खिलाड़ियों की मदद नहीं की गई। इसका नतीजा यह है कि खिलाड़ियों के नाम पर पैसे खर्च किए गए, लेकिन असल में फायदा नहीं मिला। इससे खिलाड़ियों और आम जनता में नाराज़गी है।

उत्तराखंड क्रिकेट ऐसोसिएशन पर लगे आरोपों ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। हाई कोर्ट द्वारा बीसीसीआई को नोटिस भेजने के बाद अब मामले की जांच शुरू होगी। यह मामला सिर्फ फंड के दुरुपयोग का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अधिकारों और सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। आने वाली सुनवाई में साफ होगा कि आरोप सही हैं या नहीं

Tags: Sports FundingUttarakhand News

SYED BUSHRA

Related Posts

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

Haridwar Clean-Up: हरिद्वार कावड़ मेला में पहुंचे 4.80 करोड़ कांवड़िये , पीछे छोड़ा 7 हजार टन कचरा, सफाई में जुटा प्रशासन

by SYED BUSHRA
August 12, 2026

Haridwar Kanwar Yatra :हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन के...

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
May 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
September 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

Next Post
UP Roads Expansion and Repair Plan

Yogi goverment ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी,सड़कों का होगा कायाकल्प,कई जिलों की बदलेगी तस्वीर

Bihar Election

Bihar Election : बिहार में आने वाले हैं चुनाव, 4 लेन हाईवे के साथ हुआ डबल ट्रैक का ऐलान

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India