Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News : सीएम योगी के इस आदेश पर अलर्ट मोड़ में आये अधिकारी, अब होली पर अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

Juhi Tomer by Juhi Tomer
March 3, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शरारती और अराजत तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी की आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। वहीं होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समस्त कमिश्नर, एडीजी जोन, सातों पुलिस कमिश्नर, डीएम एवं जिलों के पुलिस कप्तानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह समय संवेदनशील है। हमें सतर्क रहना होगा। धार्मिक परंपरा एंव अस्था को सम्मान दें।

सीएम योगी ने अधिकारियों को कहा रहें अलर्ट

अराजकता करने वालों पर सख्ती हो। आयोजकों से शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने का शपथ पत्र लिया जाए। शरारती बयान देने वालों पर कार्रवाई करें। होली पर शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवंदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। सोशल मीडिया को लेकर सावधानी बरते और अलर्ट रहें। शोभायात्रा एवं जुलूस में दूसरे सम्प्रदाय को उत्तेजित करने वाली गतिलविधि न हो। अश्लील, फूहड़ गीत कतई न बजें। धर्म स्थलों पर किसी भी प्रकार का रंग ना डाले जाएं। सीएम योगी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी धर्मगुरुओं आदि के साथ संवाद बनाएं। अप्रिय घटना की सूचना पर डीएम एवं एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारी लीड करें। छोटी सी अफवाह लीड करें। छोटा सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है। ऐसे में अलर्ट रहना होगा।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

February 25, 2026
Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026

75 जिलों में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जाएगी

गोवंश की तस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नज़र रखें। जहरीली शराब को लेकर भी विशेष सावधानी रखनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के अलावा फसलों की कटाई की वजह से तमाम लोग अपने घर वापस आएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग तैयारी कर ले। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों को लगाया जाए। गांव हो या शहर, हर जगह साफ-सफाई होनी चाहिए। होलिका दहन का कार्यक्रम आबादी से दूर कराने का प्रयास करें। वहीं सभी 75 जिलों में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाए। डॉक्टरों एंव पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश को र्थगित रखा जाना उचित होगा।

स्थलों पर आकर्षक साज-सज्जा की जानी चाहिए-योगी

उन्होंने कहा कि होली पर देश-विदेश के श्रद्धालु एंव पर्यटक ब्रज क्षेत्र आ रहे हैं। श्रीराम नवमी के मौके पर अयोध्या और चैत्र नवरात्र के मौके पर मां विंध्यवासिनी धाम,देवीपाटन धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी धाम सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर नियोजन किया जाना चाहिए। इन स्थलों पर आकर्षक साज-सज्जा की जानी चाहिए। वाराणसी और मथुरा आदि में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं।

Tags: AnarchyCM YogifestivalsguidelinesinstructionsLatest Newslaw and orderUP NewsUP PoliceYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

Sambhal violence FIR against police

Sambhal Violence Case: पुलिस पर FIR के आदेश के बाद बदले हालात सीजेएम का हुआ तबादला वकीलों ने किया प्रदर्शन

by SYED BUSHRA
January 22, 2026

Sambhal Violence Case:संभल हिंसा से जुड़े एक अहम मामले में अदालत के आदेश के बाद प्रशासनिक और न्यायिक हलकों में...

Next Post

Gonda: दसवीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, छह माह तक किया दुष्कर्म

दमदार बैटरी होगी NOKIA के इन स्मार्टफोन में,जानें कब होगें लॉन्च और कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist