शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय जापान दौरे पर टोक्यो पहुंचे। उनके इस दौरे का मकसद वहाँ निवेश, औद्योगिक विकास और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाना है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जापान पहुंचने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा— “Landed in Tokyo, Japan.. उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार…”
सीएम योगी का यह दौरा उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाया जाए।

निवेश और औद्योगिक सहयोग पर जोर

टोक्यो में मुख्यमंत्री ने Mitsui & Co. के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काजुकी शिमिजु और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कंपनियों को उत्तर प्रदेश में उपलब्ध बेहतर औद्योगिक माहौल, मजबूत कानून-व्यवस्था और विकसित होती बुनियादी संरचना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश तेजी से औद्योगिक विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा

सीएम योगी ने Konoike Transport Co., Ltd. के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस दौरान लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कंपनी को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और भारत-जापान सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 25 और 26 फरवरी को जापान में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान पहुंचे हैं। यह दौरा प्रदेश में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags: up investment"Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
Team India Update: जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले रिंकू सिंह घर रवाना, बड़े बदलाव की आहट जानिए टीम इंडिया की नई तस्वीर

Team India Update: जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले रिंकू सिंह घर रवाना, बड़े बदलाव की आहट जानिए टीम इंडिया की नई तस्वीर

Ashiyana Father Son Murder Case

Ashiyana Murder Case: गोली मारकर हत्या कर जिगर के टुकड़े ने किया टुकड़े टुकड़े, कैसे की सबूत मिटाने की कोशिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist