Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भारत जोड़ों यात्रा के दौरान जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन, कांग्रेस सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त

Punjab: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन, कांग्रेस सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोक सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा का पंजाब चरण बुझधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शसे शुरू हुआ था। फिल्लौर कस्बे में यात्रा के दौरान सिंह गिर गए ते। उन्हें एंबुलेंस से फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह जालंधर से दूसरी बार सांसद बने थे।

वहीं इस हादसे के बाद यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह जानकारी दी थी। पदयात्रा में फिल्लौर में वह बेहोश हो गए थे। यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से आगे बढ़ी थी।

कांग्रेस और भाजपा सहित कई नेताओं ने जताया शोक

इस हादसे की खबर सुनकर कांग्रेस के कई नेताओं ने सिंह को श्रद्धांजली आर्पित की। कांग्रेस अद्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला ने सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यकत किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत माने ने सिंह के निधन पर शोक वयक्त किया है। मान ने ट्वीट कर कहा “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.“ सांसद के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Exit mobile version