बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sambhal: गांव में ऊंची जाति के लोग दलितों की नहीं आने देते थे बारात, जब एक पिता ने बारात लाने के लिए एसपी से लगाई गुहार, तो पुलिस ने उठाया ये कदम

by Juhi Tomer
नवम्बर 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

एक पिता अपनी बेटी कि शादी के लिए काफी अरमान सजाएं रखता है, और सोचता है कि शान से अपनी बेटी को विदा करूंगा। बता दें कि यूपी के संभल जिले के एक गांव में देश की आजादी से अब तक दलित समाज की शादी में बैंड के साथ बारात नहीं निकलती थी पर एक पिता की ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी की बारात बैंड बाजे के साथ गांव में आए। तब पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। वहीं इस पर पुलिस की ओर से उसकी बेटी की शादी के लिए 60 पुलिस वालों की भारी-भरकम फोर्स तैनात कर दी गई । बता दें कि देश की आजादी के 75 साल बाद पहली बार गांव में दलित बेटी की बारात बैंड-बाजे के साथ धूम-धाम से निकली। इस मौके पर थानेदार ने दुल्हन को उपहार स्वरूप 11 हजार रुपए दिए।

दरअसल, यह मामला है संभल जिले के जुनवाई थाना इलाके के गांव लोगा मई का। यहां दलित समाज की शादी में बैंड बाजे नहीं आते थे। इस गांव के दलित राजू ने एसपी को शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि बेटी की शादी में वह बारात की अगवानी अच्छीी तरीके से करना चाहते हैं। वह चाहते है कि बेटी की बारात बैंड बाजे के साथ आए।इस पर संभल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि उसकी बेटी की शादी न सपर्फ धूमधाम से होगी बल्कि बारात भी बैंडबाजे के साथ निकलेगी।

RELATED NEWS

हिंसा के बाद संभल प्रशासन का बड़ा फैसला, जामा मस्जिद के सामने होगी पुलिस चौकी

हिंसा के बाद संभल प्रशासन का बड़ा फैसला, जामा मस्जिद के सामने होगी पुलिस चौकी

दिसम्बर 27, 2024

Sambhal: परचून दुकानदार जाहिद पर लगा रेप का आरोप, 2 सहेलियों के साथ दुकान पर सामान लेने गई थी पीड़िता

अप्रैल 7, 2023

उन्होंने बारात की सुरक्षा के लिए 60 पुलिस की ड्यूटी लगा दी। शुक्रवार को दलित राजू की बेटी की जनपद बदायूं से बारात आई। इस पर गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई। ऐसा लगा कि किसी वीआईपी की शादी हो। शाम को जैसे ही बारात बैंड बाजे के साथ निकली तो भारी फोर्स बारात के साथ सुरक्षा घेरे के रूप में चली। बारातियों ने बारात में जमकर डांस किया। सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू व जुनवाई थाना प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा सहित पुलिसकर्मी भी बारात में शामिल हुए। शादी में थाना प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा ने बेटी की शादी में 11000 दान दिए। दुल्हन रवीना की मां उर्मिला बाल्मीकि ने बताया कि उनके गांव में दलित समाज के लोगों की शादी की बारात धूमधाम से निकली। जुनावई थाना प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि बारात सकुशल निकली. गांव में सुरक्षा के लिहाज से फोर्स लगा दी गई है.

Tags: dalit daughter marrige under 60 policemendalit daughter procession took place in Sambhallatest sambhal newsSambhal latest news
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

हिंसा के बाद संभल प्रशासन का बड़ा फैसला, जामा मस्जिद के सामने होगी पुलिस चौकी

हिंसा के बाद संभल प्रशासन का बड़ा फैसला, जामा मस्जिद के सामने होगी पुलिस चौकी

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 27, 2024

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के...

Sambhal: परचून दुकानदार जाहिद पर लगा रेप का आरोप, 2 सहेलियों के साथ दुकान पर सामान लेने गई थी पीड़िता

by Anu Kadyan
अप्रैल 7, 2023

संभल में करायासदर इलाके के पंजू सराय चौकी से बड़ा मामला सामने आया है। जहां परचून दुकानदार पर तीन बच्चियों...

Sambhal: मुस्लिम युवक स्कूल में हिन्दू लड़कियों से कर रहे थे छेड़ख़ानी, रोकने पर घर पर किया पत्थरबाजी और फायरिंग, 2 महिलाओं समेत 7 घायल

by Juhi Tomer
नवम्बर 14, 2022

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में छात्राओं के साथ छींटाकशी और छेड़छाड़ का विरोध करने पर विशेष समुदाय के लोगों...

संभल में रावण दहन के बाद जली लकड़ी उठाने पहुंची भीड़, पुलिस ने चलाए लाठी-डंडे

by Juhi Tomer
अक्टूबर 6, 2022

Dussehra 2022: संभल के लोगों की आस्था है कि दशहरे पर रावण दहन की राख या लकड़ी घर लाना बहुत...

Next Post

Ranbir- Alia की बेटी का नाम सुनकर Priyanka Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन जिसे देख Social Media पर हसने लगे लोग

अमित शाह के '2022 में सबक सिखाने' वाले बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- आपने क्या सबक सिखाए जो दिल्ली में दंगे हुए", याद रखिए...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist