Friday, March 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Swati Maliwal Sexually Assaulted: स्वाति मालीवाल ने सुनाई अपनी दर्दनाक दास्तां, कहा- बचपन में मेरे पिता ने यौन शोषण किया, कई रातें बिस्तर के नीचे बिताईं

Juhi Tomer by Juhi Tomer
March 12, 2023
in एडिटर चॉइस, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अपने पिता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने पिता पर बचपन में उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मेरे अपने पिता मेरा यौन शोषण करते थे, जब में छोटी थी, तो बहुत मरते थे, बहुत पीटते थे… जब वह घर में आते थे तो बहुत डर लगता था, मैं कई बार बेड के नीचे छिप जाती थी और पूरी रात प्लानिंग करती थी की किस तरीके से महिलाओं को उनका हक दिलाऊंगी और इस तरह के आदमी जो महिलाओं के साथ शोषण करते हैं, बच्चियों के साथ शोषण करते है, उनको सबक सिखाऊंगी। लेकिन मेरा यह मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वह दूसरों का दर्द समझ पाता है। तभी उसके अंदर एक ऐसी आग जागृत होती है, जिससे कि वह पूरा सिस्टम हिला पाता है। शायद मेरे साथ भी यही हुआ और हमारे जितने भी अवॉर्डी हैं, उन सबकी भी कुछ ऐसी ही कहानी है।

“बचपन डर के साए में बीता”

#WATCH | "I was sexually assaulted by my father when I was a child. He used to beat me up, I used to hide under the bed," DCW chief Swati Maliwal expresses her ordeal alleging her father sexually assaulted her during childhood pic.twitter.com/GsUqKDh2w8

— ANI (@ANI) March 11, 2023

उन्होंने आगे कहा की ऐसे बुरे वक्त में उनके रिश्तेदार उनके काम आए। उनकी नानी, मौसी, और मां ने उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकाला। स्वाति मालीवाल शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में दिल्ली महिला आयोग की तरफ से अयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की तरफ से अवार्ड पाने वाली सभी महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने ऊपर होने वाले किसी भी अत्याचार या किसी भी तरह के शोषण को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। शोषण कोई का व्यक्ति करे या फिर बाहर का, उसके खिलाफ मुखर होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर महिलाएं अपने मान सम्मान की चिंता खुद नहीं करेंगी तो कोई और नहीं करने वाला। इसलिए अपने खिलाफ होने वाले हर शोषण को वह मुखर होकर दुनिया के सामने लाएंगे। इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है. स्वाति ने बताया कि दिल्ली महिला आयोग का प्रयास रहता है किसी भी महिला के साथ यदि कुछ गलत होता है तो उसे न्याय दिलाने के साथ ही उसकी हर संभव मदद की जाए।

RELATED NEWS

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

February 23, 2026
Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

February 9, 2026

आगे स्वाति मालीवाल ने कहा की आज के कार्यक्रम में हमारे साथ कई ऐसी सशक्त महिलाएं मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी समस्याओं का डटकर सामना किया है। वहीं होली के दिन पर दिल्ली में एक जापानी महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, कुछ लोगों ने होली के बहाने एक जापानी महिला को रंग लगाने की कोशिश की ओर उसके साथ छेड़छाड़ की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वो महिला कैसे चिल्लाकर मदद मांग रही है. हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं. उन लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Tags: DCW chiefDelhiDelhi Commission for Womendelhi crimedelhi newsdelhi policeSwati MaliwalSwati Maliwal FatherSwati Maliwal NewsSwati Maliwal Sexually AssaultedSwati Maliwal Story
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

AI Summit Protest Arrest Case Delhi

Protest Case: एआई समिट विरोध पर शिकंजा कसा, दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़ा

by SYED BUSHRA
February 23, 2026

A I Summit Protest Case: दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के एक...

Piragarhi car three dead mystery case

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार से दो पुरुष और एक महिला के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Three Bodies Found in Car:दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सफेद रंग...

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Serious Crimes in Delhi: दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी...

Delhi baraat minor murder incident

Murder in Baraat: CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को क्यों मारी गोली, क्या हुआ था विवाद,आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
December 1, 2025

Delhi Murder in Baraat:दिल्ली में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बारात...

Delhi Police

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

by Mayank Yadav
November 30, 2025

Delhi Police ISI terrorist arrested: आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की...

Next Post

Land For Job Scam: लालू यादव के 24 ठिकानों से निकला कुबेर का खजाना, ED ने जारी की संपत्ति की लंबी लिस्ट

उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता परवीन का हाथ! जल्द से जल्द बताओ पता, 25,000 का इनाम घोषित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist