गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

उमेश पाल मर्डर केस में शाइस्ता परवीन का हाथ! जल्द से जल्द बताओ पता, 25,000 का इनाम घोषित

by Juhi Tomer
मार्च 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर यूपी पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं शाइस्ता परवीन के बेटे असद पर पहले से ही यूपी पुलिस ने ढाई लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इसके बाद अब पुलिस ने शाइस्ता पर भी इनाम घोषित कर दिया है। वही एक सीसीटीवि फुटेज सामने आया है जिसमें शाइस्ता परवीन शूटर साबिर के साथ दिखाई दे रही है। ये फुटेज उमेश पाल हत्याकांड के पहले का हैं, जहां शाइस्ता परवीन और शूटर साबिर बिल्लू पंडित के घर में मिले थे।

शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित

बता दें कि उमेश पाल मर्डर केस में नामजद होने के बाद से फरार शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में शूटआउट के बाद से शाइस्ता परवीन फरार है। उमेश पाल की हत्या के हाद उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, जेल में बंद उसके भाई अशरफ और अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

RELATED NEWS

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026
मुजफ्फरनगर की ‘कंसाई’ फैक्ट्री का खुलासा: 13 बंधक मजदूर मुक्त, हंटर-भाले से होती थी पिटाई, भागने पर छोड़े जाते थे पिटबुल कुत्ते

मुजफ्फरनगर की ‘कंसाई’ फैक्ट्री का खुलासा: 13 बंधक मजदूर मुक्त, हंटर-भाले से होती थी पिटाई, भागने पर छोड़े जाते थे पिटबुल कुत्ते

जून 24, 2026

कई ठिकानों पर दबिश डालने के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ सकी शाइस्ता परवीन

वहीं हत्याकांड के इतने दिन बाद भी अतीक की बीवी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है। पुलिस का मानना है कि जेल से अतीक के ऑर्डर के बाद शाइस्ता ने ही अपने शूटर्स की मदद से उमेश पाल की हत्या को अंजाम तक पहुंचाया है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर यूपी पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। फिलहाल कई ठिकानों पर दबिश डालने और सुराग लगने के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ सकी है। इस मामले में अतीक एंड फैमिली के अलावा गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को भी नामजद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के परिवार की मुसीबत ज्यादा बढ़ गई है। अतीक अहमद का आधा परिवार पहले से ही जेल में बंद है तो हत्याकांड के बाद परिवार के बाकी सदस्य गायब हैं। हत्याकांड के पहले से ही अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद है। अतीक के पांच बेटों में बड़ा बेटा उमर और दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद जेल में बंद है। वहीं तीसरा बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है।

चौथे और पांचवे बेटे एहजम अहमद का भी पता नहीं

वहीं चौथे और पांचवे बेटे एहजम अहमद का भी पता नहीं चल पा रहा है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दावा है कि दोनों नाबालिग बेटे गायब हैं। हाल ही में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। शाइस्ता ने अरने दोनों नाबालिग बेटे एहजम अहमद और अबान अहमद को पेश करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी डाली हुई है. इसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में 13 मार्च को सुनवाई होनी है. शाइस्ता ने अपने दोनों नाबालिग बेटों को हाजिर करने की मांग की है। आरोप है कि उनके दोनों बेटों को पुलिस ने गायब कर दिया है।

Tags: "Atique AhmedrewardShaista Parveenumeshpal murder caseUP PoliceUttar Pradesh Hindi News"wife
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

मुजफ्फरनगर की ‘कंसाई’ फैक्ट्री का खुलासा: 13 बंधक मजदूर मुक्त, हंटर-भाले से होती थी पिटाई, भागने पर छोड़े जाते थे पिटबुल कुत्ते

मुजफ्फरनगर की ‘कंसाई’ फैक्ट्री का खुलासा: 13 बंधक मजदूर मुक्त, हंटर-भाले से होती थी पिटाई, भागने पर छोड़े जाते थे पिटबुल कुत्ते

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने...

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
जनवरी 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

UP Police

UP Police में ‘भारी’ हुए पद: एडीजी और डीआईजी की बाढ़, पर आईजी की कमी से सरकार बेहाल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

UP Police IPS Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में वर्तमान में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है।...

Next Post

H3N2 वायरस से इन लोगों को है ज्यादा खतरा, बरतनी होगी सावधानी, पढ़े डॉक्टर्स की सलाह और उपाय

Murder in Delhi: दिल्ली के रोहिणी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर को ताबड़तोड़ गोलियों से भुना, हुई मौत, आरोपी फरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist