शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में आई20 कार का पुलवामा कनेक्शन, जांच तेज

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच में आई20 कार का पुलवामा निवासी से संबंध सामने आया है। पुलिस ने कार की गतिविधियों का फुटेज विश्लेषण शुरू किया है और जांच तेज कर दी है।

by Swati Chaudhary
नवम्बर 11, 2025
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद पुलिस जांच में एक अहम मोड़ सामने आया है। विस्फोट में इस्तेमाल हुई I-20 कार का संबंध जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक निवासी से जुड़ा पाया गया है। कार कुछ हफ्ते पहले 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी और इसके मालिक की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने पाया कि आई-20 कार को कई बार खरीदा-बेचा गया था। जांच में यह जानकारी मिली कि गाड़ी पहले गुड़गांव के एक शख्स के नाम थी, जिसने बताया कि वह इसे किसी और को बेच चुका है। इसके बाद, पुलिस ने आरटीओ के साथ मिलकर कार के वर्तमान मालिक का पता लगाया। शुरुआती जांच में पता चला कि कार को लाल किले के पास पार्किंग में तीन घंटे से अधिक समय तक रखा गया, इसके बाद कार वहां से हटा दी गई।

RELATED NEWS

Delhi Blast

दिल्ली आतंकी विस्फोट: चार डॉक्टरों का पंजीकरण तत्काल रद्द, NMC ने सभी राज्यों को किया सतर्क

नवम्बर 14, 2025
Delhi Blast

Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापेमारी

नवम्बर 13, 2025

सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया कि कार दोपहर 3:19 बजे लाल किले के पास एक पार्किंग में आई और शाम 6:48 बजे बाहर निकली। फुटेज में कार को दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद के निकट भी देखा गया। साथ ही पार्किंग एरिया में एक व्यक्ति को ड्राइवर की सीट पर पार्किंग पर्ची लेकर भी फुटेज में देखा गया है।

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि कार में कई लोग मौजूद थे। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच तथा केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें कार की पूरी गतिविधि का पता लगाने में लगी हुई हैं। आस-पास के इलाकों और टोल बैरियरों के फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि विस्फोट संबंधी पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

यह कनेक्शन पुलवामा के उस इलाके से जुड़ा है जो पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाओं के केंद्र में रहा है। इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अधिक सतर्क कर दिया है और जांच को और तेज कर दिया है।

Tags: Delhi blast investigationDelhi security probeI-20 car blast casePulwama car connectionRed Fort blast details
Share198Tweet124Share49

Swati Chaudhary

Related Posts

Delhi Blast

दिल्ली आतंकी विस्फोट: चार डॉक्टरों का पंजीकरण तत्काल रद्द, NMC ने सभी राज्यों को किया सतर्क

by Swati Chaudhary
नवम्बर 14, 2025

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में एक बड़ा फैसला सामने आया है। आतंकवादी ब्लास्ट की जांच में शामिल चार डॉक्टरों—डॉ. मुजफ्फर...

Delhi Blast

Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापेमारी

by Swati Chaudhary
नवम्बर 13, 2025

दिल्ली के लाल किले के पास हुए भयावह ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई...

Next Post
Dharmendra’s Death: ईशा देओल ने किया पिता धर्मेंद्र की मौत की खबर का खंडन

Dharmendra's Death: ईशा देओल ने किया पिता धर्मेंद्र की मौत की खबर का खंडन

Hema Malini On Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन की खबर फैली तो भड़क उठीं हेमा मालिनी

Hema Malini On Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन की खबर फैली तो भड़क उठीं हेमा मालिनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist