Site icon News1India

Delhi CM Kejriwal ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- CBI, ईडी ने कोर्ट को गुमराह किया

नई दिल्ली: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिल रही है। वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने CBI और ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई सारा काम छोड़कर के पीछे पड़ी हुई है।

सीएम ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारी जांच करने के बाद इन एजेंसियों ने मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चार्जशीट दिखाई.. जिसे दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई ने मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 14 फ़ोन तोड़े है। सीबीआई सारा काम छोड़कर शराब घोटाले में लगी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी ने अदालत को गुमराह किया है। आगे सीएम केजरीवाल कहते हैं कि उन्हें जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन पर झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version