Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Delhi: केजरीवाल बोले- BJP Brij Bhushan को क्यों बचा रही..?

Delhi : पहलवानों के समर्थन में अरविंद केजरीवाल, जंतर-मंतर पहुंचकर बोले- बीजेपी बृजभूषण सिंह को क्यों बचा रही..?

Delhi : पहलवानों के समर्थन में अरविंद केजरीवाल, जंतर-मंतर पहुंचकर बोले- बीजेपी बृजभूषण सिंह को क्यों बचा रही..?

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान धरने पर बैठे हुए हैं। इसी कड़ी में आज सीएम केजरीवाल आज जंतर मंतर पहलवानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- एक बुजुर्गे आए और बोले पीएम ने सही नहीं किया। ये बेचारी लड़कियां दुराचारी के खिलाफ़ FIR दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठी हैं। तो मन में सवाल उठ रहा है कि मोदी जी उसे क्यों बचा रहे हैं।

क्या बोले दिल्ली के सीएम?

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ये सवाल सबके मन में उठ रहा है कि मोदी जी बृजभूषण सिंह को क्यों बचा रहे हैं। ऐसा क्या आदमी हो गया वो जो उसे बचाने के लिए सारा तंत्र, सरकार, केंद्र सरकार, पीएम लगे हुए हैं। सीएम ने कहा महिला पहलवानों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। इससे पहले प्रियंका गांधी भी पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंची थी। उन्होंने भी बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई को लेकर मांग की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा – अगर उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति होगा तो क्या उसपर एफआईआर भी दर्ज नहीं होगी। किसानों के समय पर क्या हुआ था… आपको याद ही होगा.. उन पर गाडी चढ़ा दी गई थी। उन्हें बचाने के लिए पूरा तंत्र लग गया था। आज पूरा तंत्र इस आदमी को बचाने में लगा हुआ है। एक FIR दर्ज कराने के लिए इन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। इन बच्चों की तबियत खराब है.. मुझे पूरा भरोसा है कि इन बच्चों का प्रदर्शन देश की खेल व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव जरुर करेगा।

 

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version