Sunday, November 22, 2026 2:54 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » दिल्ली के LNJP अस्पताल से निकाले गए 93 नर्सिंग स्टाफ, तीसरी कहर के दौरान स्टाफ की कमी को लेकर हुई थी भर्ती

दिल्ली के LNJP अस्पताल से निकाले गए 93 नर्सिंग स्टाफ, तीसरी कहर के दौरान स्टाफ की कमी को लेकर हुई थी भर्ती

by abhishek tyagi
28/03/2022

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पिछले साल मई में दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश में 300 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ की अस्थायी भर्ती कराई गई थी, जिन्हें अस्पताल के साथ-साथ रामलीला मैदान में दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए कोविड सेंटर और अलग-अलग ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन अब इन 300 नर्सिंग स्टाफ में से 93 नर्सिंग स्टाफ को अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

जानकारी के मुताबिक के पिछले साल एलएनजेपी अस्पताल ने मई महीने में कोरोना काल के दौरान मैन पावर कम होने के चलते 300 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए रिक्रूटमेंट निकाली थी जिसमें पहले 250 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की गई थी जिसके बाद पिछले साल अक्टूबर के महीने में 50 नर्सिंग स्टाफ की और भर्ती की गई, और इस नर्सिंग स्टाफ को एलएनजेपी अस्पताल के साथ-साथ रामलीला मैदान और अलग-अलग को कोविड सेंटर पर ड्यूटी पर लगाया गया. रामलीला मैदान में बना कोविड सेंटर जो कि एलएनजेपी अस्पताल का ही एक हिस्सा है. इसीलिए एलएनजेपी की ओर से जो नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की गई थी उन्हें वहां पर ड्यूटी पर लगाया गया. 

जिसमें से 93 नर्सिंग स्टाफ को रामलीला मैदान में बनाए गए कोविड सेंटर ड्यूटी पर लगाया गया जहां पर कोरोना की तीसरी लहर के दौरान सभी नर्सिंग स्टाफ में एक कोविड वारियर के तौर पर काम अपनी सेवाएं दी, लेकिन 3 मार्च 2022 को सभी 93 नर्सिंग स्टाफ जो रामलीला मैदान में वर्किंग था उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज जरिए कहा गया कि आपकी सेवाएं आगे जारी नहीं रहेंगी, आपको कल से आने की जरूरत नहीं है. क्योंकि कोरोना अब खत्म हो गया है इसीलिए उन लोगों की आवश्यकता नहीं है. नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उन्हें टर्मिनेशन को लेकर कोई भी आधिकारिक लेटर नहीं दिया गया, ना ही उन्हें इसको लेकर पहले से कोई नोटिस भेजा गया, अचानक से ही 93 नर्सिंग स्टाफ को अस्पताल ने नौकरी से निकाल दिया।

RELATED NEWS

दिल्ली ब्लास्ट: LNJP अस्पताल में 23 सर्वाइवर्स की हालत नाज़ुक, परिजन उम्मीद में बैठे

November 14, 2025

दिल्ली के रामलीला मैदान में बनाए गए कोविड सेंटर में पिछले 11 महीनों से काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ गौरव यादव ने एबीपी न्यूज को बताया कि पिछले साल मई के महीने में एलएनजेपी अस्पताल में 300 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसमें से 150 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती पहले कर ली गई और करीब 12 मई को 98 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती हुई और 14 मई से उस नर्सिंग स्टाफ में अपनी सेवाएं देना शुरू किया, इस नर्सिंग स्टाफ को रामलीला मैदान में अलग-अलग ड्यूटी पर लगाया गया. वैक्सीनेशन से लेकर कोरोना के मरीजों की देखरेख को लेकर हमने काम किया, जिसमें से 5 नर्सिंग नर्सिंग स्टाफ अपनी जॉब छोड़ कर अन्य जगहों पर चले गए और फिर 93 नर्सिंग स्टाफ ने रामलीला मैदान में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान काम किया।

नर्सिंग स्टाफ गौरव यादव ने बताया कि रामलीला मैदान में मरीजों की संख्या कम हो जाने के बाद 93 नर्सिंग स्टाफ में से 45 नर्सिंग स्टाफ हो अस्पताल में ही अलग-अलग वार्ड में सेवाएं देने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया, और 35 नर्सिंग स्टाफ को वैक्सीनेशन सेंटर पर भेज दिया गया. वहीं 13 नर्सिंग स्टाफ को रामलीला मैदान में ही जो कुछ मरीज बचे थे वहां पर ही रखा गया था, लेकिन 3 मार्च को कुल मिलाकर इन सभी 93 नर्सिंग स्टाफ को बिना किसी नोटिस के अस्पताल प्रशासन ने टर्मिनेट कर दिया.

जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन ₹2000 मानदेय दिया जाता था उन्होंने बताया कि जब अस्पताल की ओर से नर्सिंग स्टाफ की भर्ती निकाली गई, तो उसमें नर्सिंग स्टाफ की कमी को देखते हुए 300 से ज्यादा लोगों की भर्ती हुई और मई के बाद पिछले साल अक्टूबर में भी 50 से नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की गई लेकिन अब जब कोरोना के मामले कम हो गए हैं हालात सामान्य हो गए हैं तो हमें बिना किसी नोटिस के बिना किसी लेटर के अस्पताल प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नर्सिंग स्टाफ की ओर से कहा गया कि केवल उन्हीं लोगों को निकाला गया है जो कि रामलीला मैदान में 93 स्टाफ काम कर रहे थे जबकि जो नर्सिंग स्टाफ एलएनजेपी अस्पताल या अन्य वैक्सीनेशन सेंटर पर काम कर रहा है, उन्हें अभी नहीं निकाला गया है. नर्सिंग स्टाफ ने एबीपी न्यूज़ को बताया अपनी समस्या को लेकर उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत हेल्थ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है. और यह टर्मिनेशन वापस लिए जाने की मांग की है. वही एबीपी न्यूज़ ने जब एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार से इस टर्मिनेशन को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा कि सभी नर्सिंग स्टाफ की भर्ती कोरोना ड्यूटी के लिए हुई थी और अब जब कोरोना लगभग खत्म हो गया है और रामलीला मैदान को भी इसी महीने मार्च में 3 तारीख को बंद कर दिया गया है, तो इसीलिए वहां काम कर रहे स्टाफ को हटाया गया है।

Related Posts

दिल्ली ब्लास्ट: LNJP अस्पताल में 23 सर्वाइवर्स की हालत नाज़ुक, परिजन उम्मीद में बैठे

November 14, 2025
Next Post

पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान- घर-घर राशन पहुंचाएगी 'आप' सरकार

राष्ट्रपति जेलेंस्की की चेतावनी, रूस नहीं निकला यूक्रेन से बाहर तो होगा तीसरा विश्व युद्ध

बीरभूम हिंसा: भाजपा का आरोप क्या? छिपाना चाहती हैं ममता दीदी

POPULAR POST

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

Phuket Fire : थाईलैंड के टूरिस्ट शहर में भीषण आग, 11 की मौत; 16 लोग घायल, कैसे मची तबाही?

November 15, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India