Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
AAP पार्टी राष्ट्रीय दल है या नहीं? जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त का जवाब

Delhi Politics: “AAP पार्टी” राष्ट्रीय दल है या नहीं? जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त का जवाब

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने “आप” पार्टी के राष्ट्रीय स्तर की पार्टी होने के सवाल पर टिप्पणी दी। मुख्य आयुक्त ने कहा कि अभी इस विषय पर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि बीते दिन पंजाब और र हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील हेमंत कुमार ने निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त समेत अन्य आयुक्तों को एक चिट्ठी लिखी थी। अपनी चिट्ठी में वकील ने लिखा था कि पार्टी की दिल्ली और पंजाब राज्य में सरकार है। इससे उसकी राष्ट्रीय दल में होने की योग्यता पूरी है।

“आप पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का स्थान हासिल कर लिया -केजरीवाल”

जानकारी के लिए बता दें, आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात में क्षेत्रीय पार्टी का स्थान तो हासिल कर चुकी है। आपको बता दें कि बीते साल गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था – “आज आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी को गोवा में 6.8 प्रतिशत, दिल्ली में 53.57 प्रतिशत, पंजाब 42.01 प्रतिशत और गुजरात में 12.92 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला है। वहीं आज दिल्ली में “आप” सबसे मजबूत पार्टी है। आम आदमी पार्टी देश की पहली पार्टी है जो दो राज्यों में खुद की बहुमत से सरकार है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी 2012 में अस्तित्व में आई थी। साल 2012 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेतृत्व में चलाए गए जन लोकपाल आंदोलन के समापन के दौरान एक राजनीतिक दल के रूप में ये पार्टी सामने आई थी।

Exit mobile version