शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

राजू श्रीवास्तव फिर पहुंचे वेंटिलेटर पर, मंदिरो मस्जिदों में शुरु हुआ दुआओं का दौर

by Juhi Tomer
सितम्बर 2, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। एक बार फिर से राजू को 100 डिग्री बुखार आया है। ऐसे में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर ना हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, उनकी हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। एक दिन पहले डॉक्टर वेंटिलेटर हटाने पर विचार कर रहे थे। मगर, उनको फिर से बुखार आने पर डॉक्टरों ने अपना फैसला बदल दिया। उनकी तबीयत की मॉनिटरिंग की जा रही है।

शुरू की गईं एंटीबायोटिक दवाएं

राजू के भाई के मुताबिक बुखार आने के चलते फिर से डॉक्टर्स ने एंटीबायोटिक देना शुरू किया है। मगर इस बार एंटीबायोटिक की सामान्य डोज ही दी जा रही हैं। 14 अगस्त को भी बुखार आने के चलते हैवी एंटीबायोटिक दी गई थी, जिसकी वजह से उनकी सेहत और ज्यादा खराब हो गई थी।

RELATED NEWS

Birthday Special: दुनिया को दिखाया हास्य का नया रंग, जानिए क्या था राजू श्रीवास्तव का अनोखा अंदाज़

Birthday Special: दुनिया को दिखाया हास्य का नया रंग, जानिए क्या था राजू श्रीवास्तव का अनोखा अंदाज़

दिसम्बर 25, 2024

Hostel Daze 3 Teaser: आखिरी बार कॉमेडी करते नजर आएंगे Raju Srivastava, यूजर्स नहीं हो रहें शांत

नवम्बर 8, 2022

दूसरी बार आया फीवर

10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद राजू को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका ICU में इलाज हो रहा है। इससे पहले 14 अगस्त को राजू को फीवर आया था। 3 दिन बाद इसमें सुधार हुआ था। इसके बाद राजू के ब्रेन में संक्रमण का पता लगा था।

पत्नी को सिर्फ एक बार मिलने की अनुमति

राजू श्रीवास्तव को बुखार आने के बाद ICU में खास सतर्कता बरती जा रही है। ICU में किसी भी प्रकार का संक्रमण न फैले, इसको लेकर एम्स प्रशासन समय-समय जरूरी कदम उठा रहा है। उनकी तबीयत में हो रहे सुधार के बाद डॉक्टर्स ने पहले पत्नी और बच्चों को जाने की परमिशन दी थी। लेकिन बुखार आने के बाद अब सिर्फ पत्नी शिखा को ही एंट्री दी जा रही है। उनको भी सिर्फ दिन में एक बार ही मिलने दिया जा रहा है। किसी भी संक्रमण से राजू को दूर रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

राजू की सलामती के लिए मजार में पढ़ी गई दुआ

राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने बताया कि गुरुवार को राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत के लिए रामपुर के बिलासपुर में मजार में दुआ पढ़ी गई। सैय्यद नईम मियां साबरी ने राजू की जल्द ठीक होने के लिए दुआ पढ़ी। वहीं उन्नाव और कानपुर में भी उनके जल्द ठीक होने के लिए लोगों ने भगवान से प्रार्थना की।

23 दिन बाद भी नहीं आया होश

दिल्ली एम्स में एचओडी डॉ. पद्मा श्रीवास्तव और डॉ. अचल श्रीवास्तव की देख-रेख में राजू का इलाज हो रहा है। उनकी पूरी बॉडी ठीक तरह से काम कर रही है। मगर, 23 दिन बाद भी उन्हें होश नहीं आ सका है। उनके करीबी रिश्तेदार ने बताया कि डॉक्टरों ने सारा फोकस अब उन्हें होश में लाने में किया है।

Tags: latest raju srivastav health updateRaju Srivastavraju srivastav health news
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Birthday Special: दुनिया को दिखाया हास्य का नया रंग, जानिए क्या था राजू श्रीवास्तव का अनोखा अंदाज़

Birthday Special: दुनिया को दिखाया हास्य का नया रंग, जानिए क्या था राजू श्रीवास्तव का अनोखा अंदाज़

by Sadaf Farooqui
दिसम्बर 25, 2024

Birthday Special: राजू श्रीवास्तव, जिन्हें हास्य की दुनिया का नायक भी कहा जाता है, ने अपने मजाकिया अंदाज और अनोखे...

Hostel Daze 3 Teaser: आखिरी बार कॉमेडी करते नजर आएंगे Raju Srivastava, यूजर्स नहीं हो रहें शांत

by Web Desk
नवम्बर 8, 2022

‘होस्टल डेज’ वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन को काफी पसंद किया गया था और अब इसका तीसरा सीजन...

Sunil Pal: राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडी की दुनिया को एक और कॉमेडियन कह गया अलविदा

by Web Desk
अक्टूबर 8, 2022

हाल ही में तो बीते 21 सितंबर 2022 कॉमेडी के बादशाह और घर-घर में ‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर...

पीएम मोदी के खास थे राजू श्रीवास्तव, उनकी मौत पर बड़े राजनीतिज्ञों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

by Abhinav Shukla
सितम्बर 21, 2022

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका जन्म 25 दिसंबर...

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव हमारे दिलो में हमेशा बने रहेगें, PM मोदी से लेकर अन्य राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

by Web Desk
सितम्बर 21, 2022

कॉमेडी के बादशाह और घर-घर में ‘गजोधर भैय्या’ के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव ने इस दुनिया को अलविदा कह...

Next Post

Ganesh Chaturthi 2022: यहां 17 हजार नारियल से बनी Eco-Friendly गणपति प्रतिमा, दर्शन के लिए लोगों का लगा तांता

PM MODI ने देश को सौंपा पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत 'विक्रांत,ये हैं इसकी खूबियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist