सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: ‘जनता को परेशानी हुई तो बख्शेंगे नहीं’, ऊर्जा मंत्री AK शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी बिजली कर्मियों को चेतावनी

by Anu Kadyan
मार्च 17, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा  ने गुरुवार देर शाम शक्ति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्च विद्युत संगठनों से हमारी तीन दिन से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी सहमति नहीं पाई। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली की अधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में मेरी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से अपील है कि वह हड़ताल बंद कर दें। वहीं ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी भी दी कि जो भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी हड़ताल से जनता को होती है परेशानी- AK शर्मा

एके शर्मा ने आगे कहा कि अगर संविदा कर्मी काम पर नहीं आते हैं तो वह बर्खास्त कर दिए जाएंगे। ऐसे में हड़ताल करना सही नहीं है। वहीं हम विद्युत उपकरणों को अपग्रेड कर रहे हैं, इसके लिए पांच हजार करोड़ के बजट का प्रावधान है। लेकिन हठधर्मी लोग बात सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं जो संगठन हमारी बात को समझे है और उन्होंने हड़ताल से दूर रहने का फैसला लिया है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 2 घंटे एक्स्ट्रा काम करने की बात कही है। ऐसी हड़ताल से जनता को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि एस्मा को भी हमने लागू कर रखा है।

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

जनता को तकलीफ हुई तो हम एस्मा के तहत करेंगे कार्रवाई

एके शर्मा ने कहा कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को समझना चाहिए, हम समझाने और बातचीत का रास्ता खोले हुए हैं। लेकिन अगर जनता को तकलीफ हुई तो हम एस्मा के तहत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से कर्मचारी ऐसे हैं, जो काम करना चाहते हैं। कार्चारियों को काम करने से रोकने वालों पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। मुख्य सचिव, DGP और ACS ने प्रदेश भर में अलर्ट किया है।

हम समझौते पर काम कर रहे हैं- AK शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली कर्मचारियों से आज भी 2 घंटे बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। हमने सभी व्यवस्थाएं करके रखी हैं और हम जनता से सहयोग की उम्मीद रखते हैं। वहीं 3 दिसंबर को हुए समझौते में शामिल 13 नंबर के बिंदू पर भी हम काम कर रहे हैं। इस कड़ी में कई बिंदूओं पर कार्रवाई हुई है। फिलहाल विद्युत निगम करीब 1 लाख करोड़ के घाटे में है। ऐसे में बोनस कैसे दे सकते हैं। बातचीत के बाद हमने एक साल का बोनस भी दिलाया। इसके अलावा कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि वह समझौते पर काम कर रहे हैं। लेकिन जो हड़ताल का सहयोग करेगा उसपर कार्रवाई होगी।

Tags: electricity workers protestEnergy Minister AK SharmalucknowNews1IndiaPress Conference
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

UP News: छात्रा के अपहरण को गुजर गए 17 दिन, पुलिस ने पहले कार्रवाई करने से किया इंकार, फिर कुछ आरोपी के नाम देख खुद ही डर गया कानून

Oscar लेकर भारत लौटी Guneet Monga का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist