गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

RSS में महिलाओं की एंट्री तय, बैठक में बनेगी रणनीति, संघ के सुपर सीक्रेट मुद्दों की लिस्ट बनकर तैयार

by Anu Kadyan
मार्च 13, 2023
in बड़ी खबर, विशेष, हरियाणा
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा में पानीपत के समालखा गांव में RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक के दो मुख्य एजेंडे हैं। पहला RSS में जल्द से जल्द महिलाओं की एंट्री सुनिश्चित करना और दूसरा ‘संघ ही समाज’ के मिशन को पूरा करने के लिए प्लान बनाना ।

2025 में 100 साल का होगा RSS

2025 में RSS 100 साल का हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले या फिर 2025 के शुरूआती महीने में महिलाओं के लिए अलग संगठन या फिर RSS में महिलाओं की एंट्री का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि महिलाओं के लिए दुर्गा वाहिनी के नाम से RSS की शाखा है। लेकिन इस बैठक में अब महिलाओं की अलग शाखाएं लगाने का फैसला लिया जा सकता है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इन सबके बीच संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. मनमोहन वैद्य ने 12 मार्च को महिलाओं की संगठन में एंट्री के संकेत देते हुए कहा कि ‘इस बैठक में महिलाओं को शाखा से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।’ फिलहाल महिलाओं की शाखाएं अलग होंगी या संगठन ही अलग होगा, इसको लेकर अभी विचार चल रहा है।

एजेंडे में शामिल मुद्दों पर लगातार चर्चा होने की उम्मीद

उन्होंने बताया कि RSS में महिलाओं की एंट्री को लेकर पहले भी विचार-विमर्श चलता रहा है। 2024 में संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, ऐसे में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में रात 9 बजे तक एजेंडे में शामिल मुद्दों पर लगातार चर्चा होने की उम्मीद है।

बता दें कि सालाना रूटीन समीक्षा बैठक कही जाने वाली यह बैठक संघ की ‘सुपर सीक्रेट’ बैठक होती है। जिसमें पिछले साल तय हुए मुद्दों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होता है और आने वाले साल के लिए मुद्दे तय किए जाते हैं।

सुपर सीक्रेट मुद्दों की लिस्ट बनकर तैयार

मिली जानकारी के अनुसार ‘चर्चा के लिए सीक्रेट मुद्दों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। लिस्ट लंबी है। संगठन से चर्चा और फीडबैक के आधार पर यह लिस्ट तैयार हुई है। बैठक में इन पर चर्चा होगी। आखिर में छंटनी के बाद टॉप मुद्दों की फिर से लिस्ट तैयार की जाएगी। इस बार बैठक में 3 मुद्दे सबसे ज्यादा अहम हैं

1. महिलाओं के लिए रूढ़िवादी सोच वाली इमेज के लिए रिफॉर्म मॉडल

बता दें कि RSS पर लगातार महिलाओं के लिए रूढ़िवादी और पारंपरिक सोच रखने का आरोप लगते रहे हैं। कहा जाता है कि यह संघ पुरुष प्रधान है, जिससे औरतें गायब हैं। यानि कि संघ में महिलाओं के लिए पद क्यों नहीं है।

इसके जवाब में संघ के पदाधिकारी कहते हैं कि 1936 में ही राष्ट्र सेविका समिति का गठन कर दिया गया था, जिसमें केवल महिलाएं ही भाग लेती हैं। इस वक्त करीब दस लाख बहनें इससे जुड़ी हैं। देश के सभी प्रांतों में इसकी शाखाएं चलती हैं। अकेले राजधानी से ही करीब 70 महिला शाखाएं राष्ट्र सेविका समिति चलाती है।’ हालांकि जवाब के बाद कार्यकर्ता यह भी मानते हैं कि मुख्य बॉडी में औरतें नहीं हैं।

इस इमेज को सुधारने का एक सॉल्यूशन है, ‘ संघ की मुख्य बॉडी में महिलाओं को शामिल कर इस सवाल से हमेशा के लिए छुटकारा पाना।’ पिछले एक साल से इसपर मंथन चल रहा है।

2. समाज और संघ एक दूसरे में घोलने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक ‘हमारी काम करने की शैली समाजसेवा से शुरू होती है। आदिवासी समाज में वनवासी कल्याण समिति हों या एकल विद्यालय, ये सब समाजसेवा के ही उदाहरण हैं। नॉर्थ ईस्ट में मेडिकल सुविधा से लेकर शिक्षा तक संघ ने कई इंस्टीट्यूशन खड़े किए। अब सवाल है समाज और संघ को एक दूसरे में घोलने का। यानि संघ समाज का अहम हिस्सा बनने की तैयारी में है।’

3. मुस्लिमों को संघ से जोड़ने की तैयारी

दरअसल राष्ट्रीय मुस्लिम मंच उम्मीद से थोड़ा कम खरा उतरा है। वहीं संघ के लिए मुस्लिमों को जोड़ना चुनौती भरा है। इसलिए राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जितना काम हुआ है उसे सकारात्मक ही माना जा रहा है। लेकिन देश का बौद्धिक तबका संघ को मुस्लिम विरोधी न मानें इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। हालांकि दो साल पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत का दोनों समुदाय का डीएनए एक होने का बयान जारी हुआ था। यही बयान रणनीति का शुरुआती हिस्सा माना हो सकता है। संघ मुस्लिमों के खिलाफ होने की इमेज को बदलना जरूर चाहता है।

Tags: Entry of womenHaryanaNews1Indiarsssecret meeting
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज के नियमों में होगा बदलाव,जानें क्या है वजह

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

Ayushman Card Haryana: हरियाणा में लंबित आयुष्मान क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर निजी अस्पताल 1 सितंबर से 24...

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

US Politics: मोहन भागवत के दौरे के बीच क्या 100 अमेरिकी नेताओं ने RSS से किया किनारा, चंदे से दूरी बनाने का दावा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

US Politics: 'ड्रॉप साइट' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के करीब 100 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सांसदों और संभावित चुनावी उम्मीदवारों ने...

Next Post

आ रही है Hero की इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगी भारत में लॉन्च,जानें कीमत

Oscars Naatu Naatu Song: 'नाटू नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने रचा इतिहास, ऑस्कर मिलने पर PM मोदी ने दी बधाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In