Sunday, November 23, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पत्रकारिता जगत को भारी क्षति

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
January 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में आज सुबह उनका निधन हुआ। शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांसें लीं। कमाल खान के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। कमाल खान की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के तौर पर थी।

61 साल के कमाल खान अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान एनडीटीवी के उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यकारी संपादक थे।

RELATED POSTS

No Content Available

कमाल खान बीते 3 दशकों से पत्रकारिता में थे और 22 साल से एनडीटीवी से जुड़े थे। कमाल खान अपने रिपोर्टिंग करने के तरीके और विषयों की बारीक जानकारी को सरल शब्दों में पेश करने के लिए जाने जाते थे। कमाल खान को उनकी बेहतरीन पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका था। इसके अलावा उन्हें भारत के राष्ट्रपति से गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड भी मिल चुका था।

Tags: kamal khankamal khan died of a heart attackndtv journalist kamal khantv journalist kamal khan
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post

बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल का रेल मंत्री ने किया दौरा, मृतकों की संख्या बढ़ी

सपा सुप्रीमों और भीम आर्मी चीफ की मुलाकात, गठबंधन और सीट बंटवारे पर बन सकती है बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version