News1India

सहारनपुर के स्टार पेपर मिल में लगी भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की जताई आशंका

यूपी के सहारनपुर के स्टार पेपर मिल में भयंकर आग लग गई है। जहां से एक बड़ी खबर आ रही है। एक व्यक्ति लापता बताए जा रहा है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पा लिया है। लेकिन इस भीषण आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बड़ी खबर आ रही है एक व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

आग ने धारण किया विकराल रूप

वहीं आपको बता दें कि पिछले साल भी सहारनपुर से ऐसी ही एक खबर सामने आई थी। जहां सदर बाजार थाना इलाके की एक स्टार पेपर मिल में लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण आसपासम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

बताया जा रहा था कि प्लांट में मामूली आग लगी थी। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ तेजवीर सिंह, थाना सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह, पुलिस फोर्स और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

ये भी पढ़े-Aligarh Accident: अनियंत्रित बस ने पहले बग्गी, फिर कार और पिकअप को टक्कर मारते हुए बाइक को लिया चपेट में, 5 की मौत

Exit mobile version