शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

Flood: पहाड़ से मैदान तक आसमानी आफत से लोग परेशान, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का कहर जारी

by Web Desk
अगस्त 16, 2022
in देश, बड़ी खबर

Heavy Rainfall In India: देशभर के कई प्रदेशों में भारी बारिश और बाढ़ लोगों के लिए आपदा बन गई है. बारिश और जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर थोड़ा नीचे आ गया है और लोगों को उनके इलाकों में वापस भेजने का फैसला किया गया है.

इस बीच, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने कहर बरपाया है. पहाड़ों पर तेज बारिश हो रही है, जिससे हिमाचल प्रदेश के मनाली में बरसाती नदियां उफान पर आ गई हैं. इस बीच मनाली में पुल के किनारे दो लोगों के बहने की खबर है. मध्य प्रदेश में छतरपुर से लेकर राजगढ़ तक बारिश ने कहर बरपा रखा है.

RELATED NEWS

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather News:यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश; किसानों के लिए राहत, भारी वर्षा का अलर्ट जारी

जुलाई 20, 2026

#WATCH लाहौल स्पीति(हिमाचल प्रदेश): चंद्रभागा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। pic.twitter.com/UjwvBpWrO7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2022

एमपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है. बाढ़ को देखते हुए रायसेन में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. नदियां उफान पर हैं और बारिश से राजगढ़ के नरहिंसपुर व जैनपुरा कला तक हर गली, मोहल्ले और बाजार में जलजमाव हो गया. पहाड़ी पर स्थित छोटा महादेव मंदिर परिसर में पानी के तेज बहाव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए. हालांकि लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया. पुलिसकर्मियों की मदद से बाढ़ में घिरे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

ओडिशा: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगतसिंहपुर ज़िले के देवी नदी का जलस्तर बढ़ा। बाढ़ जैसे हालात बने। pic.twitter.com/7MxJPqXtPs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022

ओडिशा में भी आफत की बारिश

यही हाल ओडिशा में भी है, बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. सड़क पर करीब तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है. स्थिति ऐसी है यहां एक मंदिर का पूरा परिसर पानी में डूबा नजर आया. एक भारी ट्रक पानी में पलट गया और पानी में तैरता नजर आया. बारिश के कारण आसपास के लोगों के घरों में पानी घुस गया. वहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ओडिशा के कई राज्यों में हालात बद से बदतर होते दिख रहे हैं.

राजस्थान: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बूंदी शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी जलभराव हुआ। लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित। pic.twitter.com/uXTjKfgaHd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2022

राजस्थान में भी कई जगह बढ़ी दिक्कतें

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश से लोगों की मुसीबत बन गई है. राजस्थान के बूंदी में बारिश से सड़कें पानी में डूब गईं है. यहां स्थिति ऐसी है कि पानी के तेज बहाव के कारण एक व्यक्ति अचानक पानी में बहने लगा. राहत की बात यह रही कि एक शख्स ने फुर्ती दिखाकर उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली. सड़क किनारे की दुकानों में पानी घुस गया, इसलिए ज्यादातर लोग अपनी दुकानें बंद कर अपने घरों को चले गए. बूंदी के नागड़ी बाजार में जगह-जगह पानी देखा गया.

#WATCH जम्मू और कश्मीर: कठुआ ज़िले में उझ नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का बहाव तेज हुआ।(15.08) pic.twitter.com/248vW5ki9X

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने कहर जारी

जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, कठुआ इलाके में उज्ज नदी में आई बाढ़ में दो लोग फंस गए थे, जिन्हें बचाने के लिए वायुसेना की मदद ली गई थी. उज्ज नदी के किनारे बने लोगों के घर पानी में डूब गए जिससे वहां मौजूद जानवर पानी में बहने लगे. बताया जा रहा है कि अबतक आधा दर्जन घर पानी में बह चुके हैं. इस बीच, लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है. फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है.

ये भी पढ़ें – पति ने 17 साल से बसा रखी थी दूसरी फैमली, शादी के 25 साल बाद चौंका देने वाला खुलासा

Tags: FloodsHeavy RainFallIndian Meteorological Departmentweather forecast

Web Desk

Related Posts

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather: भीषण उमस और गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम में...

Lucknow Monsoon Rain

Weather News:यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश; किसानों के लिए राहत, भारी वर्षा का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Uttar Pradesh Monsoon Active:उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून द्रोणी के दक्षिण की ओर...

Energy reserve: भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस, सरकार ने उठाए अहम कदम,  बढ़ाया LPG और कच्चे तेल का रिजर्व

Weather Update:देशभर में बदलेगा मौसम , 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 2, 2026

 Weather Update: देशभर में मौसम का स्वरूप तेजी से बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संकेत दिए...

Weather Update

Weather Forecast :उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बर्फबारी का डबल अलर्ट, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Weather Forecast: दिसंबर की ठंड अब अपने पूरे असर में दिखाई दे रही है। पहाड़ी इलाकों से लेकर उत्तर भारत...

Delhi NCR Weather update: दिल्ली में जारी मौसम का उतार चढ़ाव,सुबह शाम हल्की ठंडक, दिन में गर्मी का एहसास

Delhi NCR Weather update: दिल्ली में जारी मौसम का उतार चढ़ाव,सुबह शाम हल्की ठंडक, दिन में गर्मी का एहसास

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 14, 2025

 weather update: दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के मध्य में भी मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सुबह और...

Next Post

38 साल बाद भारतीय सेना को मिला सैनिक का कंकाल, 29 मई 1984 से लापता था सैनिक

UP: मैनपुरी में सरिया से लदा बेकाबू ट्रक दीवार तोड़ घर में घुसा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In