Sunday, January 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Gadar 2 Movie Release: ‘गदर’ फिल्म देखी, मगर बूटा-जैनब की प्रेम कहानी भूल गए !

Ambujesh kumar by Ambujesh kumar
August 11, 2023
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गदर-2 सिनेमाघरों में आ चुकी है और पहले ही दिन इसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म असल जिन्दगी के एक शख्स पर बनी है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म में नायक का हीरोइज्म दिखाने के लिए प्रेम कहानी कामयाब दिखाई गई जबकि असल जिन्दगी में गदर से पैदा हुई प्रेम कहानी का अंत बेहद ट्रेजडी भरा रहा। ये कहानी एक सैनिक की है जिसका नाम था बूटा सिंह। बूटा सिंह और जैनब की प्रेम कहानी में फिल्मी तड़का लगाकर पेश किया गया फिल्म गदर में। बूटा सिंह जालंधर में पैदा हुए और फिर ब्रिटिश आर्मी का हिस्सा बने। कई युद्धों में ब्रिटेन की ओर से लड़ने के बाद सेना से अलग हो गए। 1947 में जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो दंगे की आग दोनों ओर भड़क उठी। इसी दौरान बूटा सिंह की मुलाकात जैनब से हुई, जिसका भीड़ पीछा कर रही थी। बूटा सिंह ने बमुश्किल जैनब की जान बचाई और अपने घर ले गए। ये सारा कुछ बिल्कुल गदर फिल्म में दिखाए गए सीन की तरह ही था। आपने देखा होगा कि किस तरह फिल्म में तारा सिंह के घर के बाहर जमा भीड़ सकीना को रिफ्यूजी कैम्प भेजने के लिए हंगामा कर रही है। ठीक कुछ ऐसा ही उस वक्त भी हुआ था। जब भीड़ को पता चला कि बूटा सिंह के घर में पाकिस्तानी लड़की को पनाह मिली है, हंगामा हो गया।

गदर फिल्म का सीन याद करिए…कुछ वैसा ही उस वक्त हुआ था

पूरी भीड़ बूटा सिंह के घर के सामने जुट गई और जैनब को उनके हवाले करने की मांग करने लगी। बस यहीं से फिल्म और असल जिन्दगी का फर्क पैदा होता है। फिल्म में तारा सिंह सकीना को भीड़ से बचा लेता है जबकि बूटा सिंह के साथ ऐसा नहीं हुआ। भीड़ के आगे मजबूर बूटा सिंह ने जैनब को रिफ्यूजी कैम्प छोड़ दिया। लेकिन इस दौरान बूटा सिंह को जैनब से प्यार हो गया और फिर बूटा सिंह ने रिफ्यूजी कैंप से जैनब को वापस लाकर शादी कर ली। कुछ वक्त बाद पुलिस को जब पता चला कि एक पाकिस्तानी लड़की एक सिख युवक के साथ रह रही है, तो पुलिस के कान खड़े हो गए। फिर क्या था पुलिस जैनब को लेकर रिफ्यूजी कैम्प चली गई। इस दौरान दोनों को एक बेटी भी हुई जिसका नाम तनवीर था। जिस वक्त पुलिस जैनब को अपने साथ ले गई, उस वक्त बूटा सिंह घर पर नहीं थे। घर आने पर देखा तो सिर्फ बेटी थी, जैनब नहीं। परेशान बूटा सिंह ने जैनब को तलाशना शुरु किया लेकिन तब तक जैनब को पाकिस्तान भेज दिया गया था। कुछ साल बाद बूटा सिंह को जैनब की खबर मिली कि वो पाकिस्तान में है। फिर क्या था परेशान बूटा सिंह बिना सोचे समझे जैनब को लाने के लिए बेटी के साथ पाकिस्तान पहुंच गए। लेकिन यहां भी फिल्मी कहानी से उलटा हुआ।

RELATED POSTS

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

December 17, 2025
धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

December 16, 2025

…और फिर प्रेम कहानी मुकम्मल नहीं हुई

फिल्म में सकीना तो तारा सिंह के साथ जाने को तैयार हो गई लेकिन जैनब पर परिवार का दबाव इतना पड़ा कि उसने बूटा सिंह के साथ जाने से इनकार कर दिया। कोर्ट में जैनब ने बूटा सिंह के साथ जाने से इनकार कर दिया। जैनब का इनकार बूटा सिंह से बर्दाश्त नहीं हुआ और पाकिस्तान में ही रेलवे ट्रैक पर बेटी के साथ कूद कर जान दे दी। हालांकि इस कोशिश में उनकी बेटी तनवीर बच गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बूटा सिंह के शव के पास एक खत बरामद किया जिसमें बूटा ने अपनी आखिरी इच्छा ये जताई थी कि उनका शव जैनब के घर में दफन किया गया हालांकि उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई। कहते हैं कि बाद में जैनब ने अपनी बेटी को अपना लिया, लेकिन उससे पहले तनवीर का धर्म परिवर्तन करा के सुल्ताना नाम दे दिया गया। खैर ये तो असली कहानी थी लेकिन फिल्मी कहानी इससे गहरे से प्रेरित है और फिल्मी हीरोइज्म दिखाने के लिए इस दुखान्त प्रेम कहानी को सुखान्त किया गया जिसे दर्शकों ने खूब पसन्द भी किया। वैसे बूटा सिंह और जैनब की प्रेम कहानी पर कई फिल्में और भी बनीं है लेकिन गदर को जितना प्यार मिला उतनी कामयाबी और किसी को नहीं मिल पाई।

 

Tags: Ameesha PatelAnil SharmaGadargadar 2Gadar 2 movie reviewGadar 2 releaseGadar 2 trailerGadar 2 trailer launchgadar box officegadar film starcastgadar starcast feesgadar sunny ameeshaGaurav ChopraManish WadhwaSunny DeolTara SinghUtkarsh Sharma
Share198Tweet124Share50
Ambujesh kumar

Ambujesh kumar

Related Posts

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

by Sangeeta Sharma
December 17, 2025

Border 2: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के...

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को याद करने के लिए उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना को फिर से सिनेमाघरों...

बड़ी चटपटी कहानी है एक्टर धमेंद्र की, जानें कैसे सिनेमा के ’ही-मैन’ से रातोंरात बने बॉलीवुड के ’एक्शन किंग’

बड़ी चटपटी कहानी है एक्टर धमेंद्र की, जानें कैसे सिनेमा के ’ही-मैन’ से रातोंरात बने बॉलीवुड के ’एक्शन किंग’

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नही...

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

by Sangeeta Sharma
November 13, 2025

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका परिवार मुंबई स्थित घर लौटा। तभी घर के...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

Next Post

गृहमंत्री शाह ने 3 कानूनों को खत्म करने का किया ऐलान, लोकसभा में CRPC संशोधन बिल पेश

Congress: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- मणिपुर जल रहा था और वो ...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist