सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ghazipur: PWD विभाग के अजब-गजब कारनामे, बिना काम कराए ठेकेदार को सौंपे 1.30 करोड़

by Anu Kadyan
अप्रैल 24, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गाजीपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग जो हमेशा अपने नए-नए कारनामों के वजह से चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक मामला पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड 1 का है जिसने भदौरा देवल मार्ग के मरम्मत के लिए मार्च के महीने में बिना काम कराए ही संबंधित ठेकेदार को 1.30 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। जिसकी शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक सुनिता सिंह के द्वारा जिलाधिकारी से की गई। जब डीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही मिली। जिसके बाद जिलाधिकारी ने इसके संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पतंजलि श्रीवास्तव के खिलाफ शासन को पत्र लिखा। हालांकि आनन-फानन में संबंधित ठेकेदार के द्वारा उक्त सड़क को बनाया जा रहा है।

जनपद गाजीपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माण खंड 1 की ओर से अक्टूबर माह में दिलदारनगर देवल मार्ग का टेंडर दिया गया था। इसका टेंडर जंगीपुर के मेसर्स ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव को मिला। इस सड़क पर ₹1 का काम नहीं हुआ और अधिशासी अभियंता ने मिलीभगत कर 18 मार्च को करीब ₹1.30 करोड़ का भुगतान संबंधित ठेकेदार को कर दिया। जिसकी शिकायत जमानिया के पूर्व भाजपा विधायक सुनिता सिंह ने जिलाधिकारी से की।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

जिलाधिकारी ने सड़क की जांच कराई तो शिकायत सही मिली। उन्होंने चीफ इंजीनियर से वार्ता की और शीघ्र शुरू कराने के लिए कहा गया। डीएम के आदेश पर वाराणसी से चीफ इंजीनियर पहुंचे। मामले की जांच की और जांच के बाद ठेकेदार के द्वारा आनन-फानन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं मामले में निर्माण खंड 1 के अधिकारी अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है।

वही जब इस मामले में जांच के लिए निर्माण खंड 1 से अधिकारी दोपहर 12:00 बजे पतंजलि श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंचे तो पतंजलि श्रीवास्तव अपने कार्यालय से गायब मिले।

Tags: BJPcmyogiGhazipurGhazipur Newsghazipur News in HindiGhazipur News Todayghazipur policeGhazipur PWD departmentNews1IndiaUttar Pradeshगाजीपुरगाजीपुर न्यूजगाजीपुर पीडब्ल्यूडी विभाग
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Maharashtra Nagpur MIDC Fire : एग्रो कंपनी में लगी भीषण आग, चपेट में आए 3 मजदूरों की मौत

SUV FRONX: इंतजार हुआ ख्तम लॉन्च हुई Maruti Suzuki Fronx Suv Car, जानें कीमत और फीचर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In