Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की तबियत नाजुक, अस्पताल में इलाज के लिए 3 डॉक्टर तैनात

Juhi Tomer by Juhi Tomer
June 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस वक्त गाजीपुर से एर बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां जिला जेल में बंद पूर्व सांसद गाजीपुर अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबियत बिगड़े की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उनका प्राथमिक उपचार किया और जिला प्रशासन के माध्यम से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संपर्क साधा। पूर्व सांसद की तबीयत खराब होने के सूचना पाने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया और तीन चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सांसद अफजाल अंसारी का ईलाज शुरू किया, बताया जा रहा है कि फिलहाल अभी अफजाल अंसारी की तबीयत स्थिर है और वह स्वस्थ हैं। वहीं इस मामले में महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा से जानकारी ली गई तो उन्होंने भी पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत खराब होने की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जो स्थानीय जिला जेल में बंद हैं।

इलाज के लिए 3 डॉक्टर तैनात

उनको हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट की प्रॉब्लम है। जिसकी दवा वे लेते हैं उन्होंने बताया कि 20 जून को सीएमओ गाजीपुर के द्वारा उनकी तबीयत खराब होने की सूचना पत्र के मध्यय से जेल प्रशासन द्वारा मिली थी। जिसके बाद 3 सदस्यीय चिकित्सकों का पैनल उनकी जांच और ईलाज के लिए लगाया गया था, फिलहाल कुछ आवश्यक दवाओं और परहेज के बाद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी अब बिल्कुल स्वस्थ है। वहीं कल शाम को चिकित्सकों की टीम उनका पुनः स्वास्थ्य परीक्षण करके आई है तो वे बिल्कुल स्वस्थ थे, आज भी चिकित्सकों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और रिपोर्ट्स के अनुसार अब वे ठीक हैं।

RELATED NEWS

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

February 13, 2026
Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

February 11, 2026

डॉ० आनंद मिश्रा ने बताया कि उनके स्वास्थ के लिए जो भी जरूरी कदम होगा वह उठाए जा रहे हैं, ईलाज कर रहे चिकित्सकों और जानकारों का मानना है कि पूर्व सांसद फिलहाल स्वस्थ हैं अत्यधिक गर्मी उमस और ज्यादा सोचने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को दिक्कत आती है, फिलहाल पूर्व सांसद को चिकित्सकों ने कुछ दवाओं के साथ खान पान का परहेज बताया है, जानकारों की मानें तो अफजाल अंसारी को मॉर्निंग वॉक की आदत थी जो सुविधा शायद जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को नहीं मिलती।

अफजाल अंसारी काट रहा 4 साल की सजा 

आपको बता दें कि अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा सुनाई गई है और लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत 2 साल से ज्यादा सजायाफ्ता होने पर लोकसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। इसके बाद अफजाल अंसारी गाजीपुर की जिला जेल में अपनी सजा काट रहे हैं और उनकी विचारण याचिका माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित है। जिसमें 4 जुलाई को डेट पड़ी है फिलहाल अफजाल अंसारी के स्वास्थ्य से संबंधित इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल देखी जा रही है। वहीं जिला प्रशासन, जेल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी पूर्व सांसद के स्वास्थ को लेकर अलर्ट पर है।

Tags: "ghazipur-common-man-issuesAfzal AnsariAfzal Ansari Healthafzal ansari newsformer mp afzal ansariGhazipurghazipur district jailGhazipur Hindighazipur jailGhazipur Newsghazipur News in Hindilatest ghazipur news in hindiUP NewsUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

UP Budget 2026 Workers Relief: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नए बजट में मेहनत करने वाले मजदूरों और असंगठित क्षेत्र...

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Rampur Lawyer Murder case: रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। दिनदहाड़े हुई...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Next Post

फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाकर पुर्तगाल भेजता था युवक, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mainpuri: मैनपुरी जिले में नरसंहार! भाई की शादी में शामिल होने पहुंचा बेटा, रात दो बजे पूरे परिवार को उतार दिया मौत के घाट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist