Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Ghazipur: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सालों ने कोर्ट में गुपचुप किया सरेंडर..

Ghazipur: बाहुबली मुख्तार अंसारी के सालों ने कोर्ट में गुपचुप किया सरेंडर, वकील लियाकत अली ने की पुष्टि…

यूपी के गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्तार अंसारी और उसके रिश्तेदारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। जहां एक और पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी सलाखों में कैद है वहीं दूसरी और अंसारी के दोनों साले अनवर रज़ा और शरजील रज़ा ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत में 1 सितंबर को वकीलों की मदद से आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां कोर्ट ने आवश्यक कार्रवाई की और उसके बाद दोनों को न्यायिक अभिक्षा में जेल भेज दिया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके वकील लियाकत अली ने की है।

डर से किया कोर्ट में आत्मसर्मण

वहीं लियाकत अली ने बताया कि गाज़ीपुर के नंदगंज क्षेत्र में दोनों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसपर निर्माण भी कर लिया। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। तब से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के डर से दोनों ने कोर्ट में आत्मसर्मण कर दिया है।

आपको बता दें दोनों ने अलग- अलग दिन सरेंडर किया है। आतिफ ने 31 अगस्त तो वहीं अनवर ने एक सितंबर को आत्मसर्मण किया था। साथ ही पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों की संपत्ति कुर्क कर लिया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक नंदगंज के फतेहउल्लाहपुर में गोदाम बनाया था। यहां पहुंचने के लिए दोनों ने मिलकर सरकारी ताल पर कब्जा जमा लिया। साथ ही गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण भी करा लिया। हालांकि प्रशासन ताल को कब्जे से मुक्त करा लिया है साथ ही गोदाम को भी कुर्क कर लिया है।

वहीं जानकारी मिली है कि नंदगंज के मामले में दोनों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसके बाद से पुलिस की टीम दोनों की संपत्ति को कुर्क कर रही है। वहीं दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-Udaipur: दलित छात्राओं के हाथ से लंच परोसने पर बोला रसोइया, कहा- सारा खाना फेंक दो

Exit mobile version