Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

पीएम की सुरक्षा में चूक पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
January 12, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबित सुप्रीम कोर्ट ने जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी के सामने रिपोर्ट पेश करने की कोई समय सीमा तय नहीं की है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। तब सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की उच्च स्तरीय जांच होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की बात भी कही थी।

इससे पहले सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पंजाब दोनों की जांच पर रोक लगा दी थी। 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति का गठन करने के लिए कहा था। कोर्ट ने सोमवार को इस मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने समिति में डीजीपी चंडीगढ़, NIA के आईजी, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल और एडीजीपी (सुरक्षा) पंजाब को शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमें आज सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज मिले।

RELATED POSTS

पंजाब के CM का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार रोकने के लिए जारी करेंगे पर्सनल व्हाट्सएप नंबर

March 19, 2022

पंजाब में कल मंत्रिमंडल का होगा गठन, कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं 10 मंत्री

March 18, 2022

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा है कि चन्नी सरकार को पहले से ही प्रधानमंत्री मोदी की सड़क यात्रा की जानकारी थी। इस मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर SPG एक्ट की जानकारी दी थी। साथ ही सुरक्षा को लेकर ब्लू बुक में दी गई जानकारी को शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं कि इस पूरी प्रक्रिया का पालन करने में कोई चूक हुई है। ‘ब्लू बुक’ में साफ कहा गया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था की जाती है।

5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था, जब पीएम मोदी फिरोजपुर जा रहे थे और रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक दिया। 15-20 मिनट के इंतजार के बाद जब हालात नहीं सुधरे तो प्रधानमंत्री मोदी का काफिला वापस लौट गया था।

Tags: charanjeet singh channijustice indu malhotrapm security breachpunjab election 2022supreme court on pm security breach
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

पंजाब के CM का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार रोकने के लिए जारी करेंगे पर्सनल व्हाट्सएप नंबर

by abhishek tyagi
March 19, 2022

नई दिल्ली। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एलान किया कि भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एन्टी...

पंजाब में कल मंत्रिमंडल का होगा गठन, कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं 10 मंत्री

by abhishek tyagi
March 18, 2022

नई दिल्ली। पंजाब में कल (शनिवार) 11 बजे मंत्रिमंडल का गठन होगा. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पंजाब कैबिनेट...

Punjab: 19 मार्च को होगा पंजाब में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

by abhishek tyagi
March 18, 2022

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके है वहीं नतीजे भी आ गए हैं जिसके...

Punjab Election 2022: मिली हार के बाद बोले सुखबीर बादल- जनता का फैसला मंजूर

by abhishek tyagi
March 11, 2022

Punjab Assembly Election 2022 Result: आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस...

Punjab Election Results 2022: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का इस्तीफ़ा, राज्यपाल के आग्रह को किया स्वीकार…

by Zeeshan Farooqui
March 11, 2022

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि...

Next Post

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, 'ग्रेट जॉब' के किये गए ट्वीट

बेकाबू हुई कोरोना की रफ़्तार, चपेट में कई मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist