Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
हाई प्रोफाइल परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा, उद्योगपति अजय दीवान की

हाई प्रोफाइल परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा, उद्योगपति अजय दीवान की पत्नी नेहा की ससुराल में No Entry, जानें पूरा मामला

मेरठ में हाई प्रोफाइल परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां दीवान ग्रुप के अजय दीवान की पत्नी नेहा की ससुराल में एंट्री बैन कर दी। नेहा दीवान साकेत इलाके में अपने ससुराल के बाहर खड़ी है। वह घर के अंदर जाने की जिद्द पर अड़ी है, लेकिन अभी तक उसे घर के अंदर आने की परमिशन नहीं मिली। दरअसल कुछ दिन पहले नेहा ने पति अजय दीवान पर चाय में जहर देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। मेरठ में दीवान ग्रुप के नाम से कई शिक्षा संस्थान संचालित हैं।

क्यों सुर्खियों में आई नेेहा दीवान

दीवान समूह की बहू नेहा 2013 में आसाराम के बेटे नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आई थी। आसाराम के बेटे नारायण साईं पर पांच लाख रुपए का इनाम था।नारायण सांई की गिरफ्तारी के बाद जो कार उसके पास से बरामद हुई थी वह नेहा के नाम से रजिस्टर्ड थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। जिसके बाद नेहा और पति अजय दीवान कोई सामने नहीं आए।

बता दें कि नेहा दीवान ने अपने पति और उद्योगपति अजय दीवान पर उसे चाय में जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। जहरीली चाय पीने के बाद नेहा की हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version