Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Himachal Flood: हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 22 लोगों की मौत, कई लापता

by Web Desk
August 21, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Himachal Pradesh Flood Alert: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बाढ़ से संबंधित घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित कम से कम 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इन घटनाओं में पांच अन्य लोग लापता हैं. पूरे देश की बात करें तो बारिश से हुई घटनाओं में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में उत्तराखंड और ओडिशा में चार-चार और झारखंड में एक शामिल है.

‘घर के मलबे से निकाले गए 8 शव’

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि अकेले मंडी जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 5 लापता हो गए। उन्होंने बताया कि गोहर विकास खंड के काशान गांव में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और पुलिस द्वारा 4 घंटे तक चलाये गये तलाशी अभियान के बाद एक परिवार के 8 सदस्यों के शव उनके घर के मलबे से निकाले गए। उन्होंने बताया कि यह मकान लैंडस्लाइड में ढह गया था। उपायुक्त के मुताबिक, मंडी में शुक्रवार रात मंडी-कटोला-पराशर मार्ग पर बाघी नाले में एक लड़की का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

RELATED NEWS

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

May 31, 2026
Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

October 8, 2025

उपायुक्त ने बताया कि बाढ़ में लड़की के परिवार के 5 अन्य लोगों के भी बह जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि बादल फटने के बाद कई परिवारों ने बागी और पुराने कटोला क्षेत्रों के बीच स्थित अपने घरों को छोड़कर अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। मोख्ता ने बताया कि शिमला के थियोग में एक गाड़ी पर पत्थर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। मोख्ता ने बताया कि चंबा के चौवारी के बनेत गांव में तड़के करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन के बाद मकान ढहने से से 3 लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने कहा कि कांगड़ा में एक ‘कच्चा’ घर ढह गया, जिसमें 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार को चक्की पुल ढह जाने के बाद पठानकोट और जोगिंदरनगर के बीच रेल सेवा निलंबित कर दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने पुल को असुरक्षित घोषित कर रखा था और पंजाब के पठानकोट से हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर तक ‘नैरो गेज ट्रैक’ पर ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में अचानक आई बाढ़ में फंसे 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

ठाकुर, नड्डा ने लोगों की मौत पर जताया शोक

https://twitter.com/jairamthakurbjp/status/1560846036448317445


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रहा है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता ने कहा कि मंडी में मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग और शोघी में शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित 743 सड़कों को जलभराव के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 407 मार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया जाएगा और रविवार तक 268 सड़कों पर से मलबा साफ कर दिया जाएगा।

पानी और बिजली की सप्लाई कई हिस्सों में ठप

इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में पानी और बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। यहां एक बैठक में राज्य के मुख्य सचिव आर. डी. धीमान ने संबंधित विभागों को सड़कों पर से मलबा साफ करने का निर्देश दिया ताकि बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए वीडियोग्राफी कराने और प्रभावित लोगों को आश्रय देने के भी आदेश दिए। प्रमुख सचिव (राजस्व) ने मुख्य सचिव को बताया कि SDRF फंड से जिलों को 232.31 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और राहत एवं पुनर्वास कार्य के लिए सभी जिलों के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध है।

Tags: alert in himachal pradeshhimachal floodhimachal pradesh
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

by Kirtika Tyagi
May 31, 2026

Gunfire After Parking Dispute in Kasol: पर्यटन स्थल कसोल में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले...

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

by Vinod
October 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों की रंगाई-पोताई का...

Himachal Pradesh

कुल्लू में भूस्खलन का कहर, दो मकान ढहे, मलबे में दबकर चार की दर्दनाक मौत

by Gulshan
September 9, 2025

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बार फिर से भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। आनी...

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

by Vinod
February 14, 2025

Valentine's Day 2025 Special Story: वैलेंटाइन डे प्यार और इमोशंस को जाहिर करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस...

Major Radhika Sen

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

by Ahmed Naseem
January 28, 2025

Republic Day 2025:इस बार का गणतंत्र दिवस हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद खास होने वाला है। मंडी जिले के सुंदरनगर...

Next Post

पुतिन के करीबी अलेक्जेंडर दुगिन की हत्या की कोशिश, कार धमाके में बेटी की हुई मौत

श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist