Wednesday, November 25, 2026 6:11 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

Diwali 2025 : इस गांव में दिवाली पर लगता है ‘पत्थर मेला’, जानें घायलों के खून से क्यों किया जाता है मां काली का तिलक

हिमाचल प्रदेश के इस गांव में दिवाली पर्व पर लगता है पत्थर मेला, ग्रामीण एक-दूसरे पर करते हैं पत्थरों की बारिश, फिर घायल के खून से मां काली का किया जाता है तिलक।

by Vinod
08/10/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों की रंगाई-पोताई का काम जारी है। बाजारों में सुबह से लेकर देररात तक रौनक रहती है। कुछ ऐसा ही नजारा हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास धामी स्थित हलोग गांव में देखने को मिल रहा है। यहां ग्रामीण दीपावली पर्व की खास तैयारियों में जुटे हैं। इस गांव में दिवाली पर्व पर सदियों पुरानी एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसे ’पत्थर मेला’ या ’बुग्गा मेला’ कहते हैं। यह मेला साहस, अटूट आस्था और सांकेतिक बलिदान का ऐसा संगम है, जहां परंपरा के नाम पर पत्थरों की बारिश होती है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 15 किलोमीटर दूर धामी कस्ब्बा है। यहीं पर हलोग गांव है।य हां हर साल दिवाली पर एक विचित्र और ऐतिहासिक उत्सव मनाया जाता है। जिसे स्थानीय लोग ‘पत्थर मेला’ कहते हैं। माना जाता है कि जब तक किसी व्यक्ति के शरीर से खून की बूंद न निकले, तब तक यह उत्सव अधूरा माना जाता है। यही वजह है कि पत्थर मेला सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि हलोग की ऐतिहासिक पहचान और लोगों की अटूट आस्था का प्रमाण है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दिवाली से कईदिन पहले यहां लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। गांव के लोग जो दूसरे अन्य शहरों में रहते हैं वह दीपावली पर्व पर गांव आ जाते हैं और पत्थर मेला में शामिल होते हैं।

पत्थर मेला की परंपरा की जड़ें सदियों पुरानी हैं। दरअसल, पुराने समय में धामी में मानव बलि की प्रथा थी और हर साल मां भीमा काली मंदिर में इसे अंजाम दिया जाता था। कहा जाता है कि देवी को प्रसन्न करने के लिए दूर से पत्थर फेंके जाते थे और घायलों के रक्त को मंदिर में अर्पित किया जाता था। इस क्रूर प्रथा को रोकने के लिए, रियासत की एक रानी ने चौराहे पर सती होकर मानव बलि की जगह एक नई, प्रतीकात्मक परंपरा शुरू की। इसके बाद, पत्थरबाजी का यह खेल शुरू हुआ। पत्थर मेला हलोग गांव में हर साल दीपावली के अगले दिन आयोजित होता है, जो कि ’कटेदु’ और ’झानोगी’ नामक दो समूहों के बीच यह खेल दोपहर में शुरू होता है। और किसी के घायल होने पर समाप्त हो जाता है।

RELATED NEWS

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

August 8, 2026
Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

August 8, 2026

इस खेल में जैसे ही किसी प्रतिभागी को पत्थर लगता है और खून बहता है, पुजारी उस रक्त को एकत्र करते हैं और उसे मंदिर में ले जाकर मां भीमा काली को तिलक लगाते हैं। यही कारण है कि यह केवल खेल नहीं, बल्कि त्याग, साहस और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गया है। जिसके चलते ग्रामीण अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए इस अनूठी और जोखिम भरी परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। पत्थर मेला सिर्फ़ रोमांचक खेल नहीं, बल्कि हिमाचल की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक इतिहास का जीवंत प्रमाण है। यह त्योहार हलोग गांव के लोगों के लिए गहरी आस्था और गौरव का प्रतीक बन चुका है। यहां आने वाले पर्यटक केवल खेल का आनंद ही नहीं लेते, बल्कि इस अनोखी परंपरा के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और विश्वास से भी जुड़ते हैं।

यही वजह है कि हलोग गांव का यह पत्थर मेला शिमला के नज़दीकी क्षेत्र में एक अनोखी और यादगार दिवाली की पहचान बन चुका है। धामी के लोग मानते हैं कि यह परंपरा उनके पूर्वजों की आस्था और देवी भक्ति का प्रतीक है। वहां के एक स्थानीय बुजुर्ग का कहना है कि यह कोई हिंसा नहीं, बल्कि देवी के प्रति श्रद्धा का अनोखा रूप है। धामी का यह पत्थरबाजी उत्सव भले ही आज के समय में अजीब लगे, लेकिन ये खेल लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। दीपावली पर यहां हरसाल हजारों लोग पत्थर मेला को देखने के लिए आते हैं। मेला के संपन्न होने के बाद मां काली के मंदिर में जाकर पूजा-अराधना करते हैं।

 

Related Posts

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

Jatoli Shiv Temple: इस शिव मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज? सालों से बना हुआ है रहस्य

August 8, 2026
Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

August 8, 2026
Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

Parking Dispute: पार्किंग विवाद के बाद चली गोली, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, एक युवक घायल, चार लोग हिरासत में

May 31, 2026
Diwali 2025: इस शहर में सबसे पहले मनाई गई थी दिवाली, जानें आतिशबाजी के साथ कब शुरू हुई पटाखा जलाने की परंपरा

Diwali 2025: इस शहर में सबसे पहले मनाई गई थी दिवाली, जानें आतिशबाजी के साथ कब शुरू हुई पटाखा जलाने की परंपरा

October 20, 2025
Diwali 2025: जानें इन शहरों पर क्यों होती है महानिशा की अराधना, बड़ी दिलचस्प है दिवाली पर्व की ये गाथा

Diwali 2025: जानें इन शहरों पर क्यों होती है महानिशा की अराधना, बड़ी दिलचस्प है दिवाली पर्व की ये गाथा

October 20, 2025
Himachal Pradesh

कुल्लू में भूस्खलन का कहर, दो मकान ढहे, मलबे में दबकर चार की दर्दनाक मौत

September 9, 2025
मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

April 17, 2025
Dharma News: इस पर्वत पर आते हैं 33 करोड़ देवी-देवता, भगवान शंकर और विष्णु जी यहीं पर करते हैं वास

Dharma News: इस पर्वत पर आते हैं 33 करोड़ देवी-देवता, भगवान शंकर और विष्णु जी यहीं पर करते हैं वास

April 15, 2025
इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

इस मंदिर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को मिलती है शरण, कपल्स की लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाते हैं महादेव

February 14, 2025
Major Radhika Sen

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

January 28, 2025
Next Post
लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

POPULAR POST

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026
Gold Silver Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम क्यों हुए धड़ाम, जानिए आज का भाव

Gold Silver Price: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी के दाम क्यों हुए धड़ाम, जानिए आज का भाव

November 23, 2026
Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द,  दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

Sapna Choudhary : 6 साल की शादी टूटने पर छलका सपना चौधरी का दर्द, दूसरी शादी पर क्या दिया जवाब

November 22, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
daily Horoscope

Horoscope Today: किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें आज का राशिफल और ज्योतिषीय उपाय

November 24, 2026

LATEST

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

IPL Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, क्या पंत और शमी को बेचकर टीम बना रही कोई बड़ा प्लान

November 25, 2026
Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

Chip War: जेनसन हुआंग के चीन जाने से क्यों घबरा गए थे ट्रंप, क्या है वो बड़ी वजह जो नहीं बताई गई

November 25, 2026
Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

Bank Strike: दिसंबर में बैंक हड़ताल, क्या आपका पैसा फंसेगा, किस फैसले ने बैंक कर्मचारियों को भड़काया

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India