शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

10 साल बाद जानकी को मिला मोती, लापता पति को देंख फूट-फूटकर रोने लगी पत्नी, देखें इमोशनल VIDEO

by Juhi Tomer
जुलाई 30, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के बलिया जिले से भावुकता बढ़ाने और मानवीय संवेदना को जगाने वाला वीडियो सामने आया है। जरा सोचिए अगर आपको अपना कोई गुम हो जाए और वो सालों साल ना मिले फिर अचानक एक दिन ऐसा आए कि कई सालों की यह बिछड़न एक पल में खत्म हो जाए, तो खुशी के आंसू आना लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ बलिया की रहने वाली एक महीला के साथ। जो अपने पति के इंतजार में पलके बिछाए बैठी थी और एक दिन अचानक उसका पति उसको मिल जाता हैं, जो 10 साल पहले घर से लापता हो गया था। लापता हुए जिस पति की पत्नी 10 सालों से इंतजार कर रही थी, वह अचानक जख्मी हाल में अस्पताल रोड में मिल जाएगा पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

पत्नी के आंखों से छलके खुशी के आंसू

जब दस वर्षों बाद पति से नजरें मिली तो पत्नी के आंखों से खुशी के आंसू छलक गए और दौड़कर गले लगा लियाष बेटे को तो अपनी नजरों पर एक बार यकीन ही नहीं हुआ। बेटे ने पिता की फोटों मंगाने के बाद उनके चेहरे से मिलान किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ गई. पत्नी ने अपने बेटे के साथ अपने पति को रिक्शे में बैठाकर घर लेकर चली गई।

RELATED NEWS

BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

अगस्त 6, 2026
Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

दिसम्बर 19, 2025

प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से भारत आईं सीमा और पाकिस्तान पहुंची अंजू की हर जगह चर्चा हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया का यह वीडियो पति-पत्नी के सात जन्मों के बंधन का गवाह बना गया है। महिला दस वर्ष पहले बिछुड़े पति से इस हालात में मिली, तो उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।#Baliya pic.twitter.com/tqbnCeXzjd

— raghvendra mishra (@raghvendrapress) July 29, 2023

दरअसल, जनपद बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवकली का यह मामला दिल को छू जाने वाल है। आपको बताते चलें कि पति की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह किसी को पहचान भी नहीं पा रहे है। पत्नी ने पूरे भरोसे के साथ उन्हें पहचान लिया है। कहा यही मेरे देवता हैं। जिनका 10 सालों से इंतजार कर रही थी। लेकिन वहीं उसके बेटे को समझ नहीं आ रहा ता कि मां ऐसा क्यों कर रही हैं। महिला ने किसी की परवाह नहीं की और रुंधे गले से उस व्यक्ति से बातें करने लगी। कभी उसके बालों को संवारती तो कभी दुप्ट्टे से उसका अर्धनग्न शरीर ढंकती। वह व्यक्ति किसी को पहचान भी नहीं पा रहा था। बेटे ने पूछा तो मां ने जो बताया, उसे सुनकर सब स्तबध रह गए।

भावुक पल देख खड़े लोगों के आंखों से निकले आंसू 

महिला ने बताया कि यह भिखारी कोई और नहीं बल्कि उसका पति मोतीचंद वर्मा है। जो 10 वर्ष से लापता हैं। मां के साथ आए बेटा कभी बाप का चेहरा निहारता तो कभी मां का। यह भावुक पल देख वहां खड़े लोगों के आंखों से आंसू निकलने लगे। लोग भगवान के चमत्कार की बात कहते हुए धन्यवाद देने लगे। बलिया शहर से सटे सुखपुरा थाना के देवकली गांव निवासी मोतीचंद वर्मा दस वर्ष पहले लापता हो गए थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। लिहाजा, घर छोड़ कर चले गए।

वहीं पत्नी जानकी देवी ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन बेटों के साथ किसी तरह गुजर-बसर करने लगीं। शुक्रवार को जानकी देवी डॉक्टर से मिलने जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच 10 साल से बिछड़े पति पर नजर पड़ी तो वह रोने लगी। भावुक भरे क्षण में बेटा भी साथ आया और पिता को सहारा देकर साथ ले गया। यह वाकया जिसने भी देखा, वह भावुक हो गया। सबने जानकी को बधाई दी और कहा कि भिखारी जैसे हालत में पति को पहचानकर पास गई, यह काबिले तारीफ है। अबका समाज किसी को देखकर मुंह मोड़ लेता है।

बेटे करवाएंगे मोतीचंद का इलाज

बहरहाल, दस साल बाद मोतीचंद अपने परिवार से मिल गए। उनकी मानसिक हालत अब भी ठीक नहीं है, लेकिन पत्नी व बेटे का सहारा मिला तो खुशी-खुशी उठकर चल पड़े। अब बेटे उनका इलाज कराएंगे। बेटे का कहना था कि पिता का साया सिर पर नहीं था। मां ही सहारा थी। अब मां-बाप का साया रहेगा।

Tags: BalliaBallia Hindiballia husband wife trending newballia jila hospitalballia newsBallia News In HindiBallia viral videocity specialhusband wife trending newhusband wife trending videohusband wife videoHusband-WifeLatest Ballia News in Hindi
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

 BSP MLA Umashankar Singh Death: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार...

Ballia

“कातिलों को पुलिस नहीं मारेगी तो मैं मारूंगी”: हत्याकांड में बहन की दहाड़ “कहाँ है योगी का बुलडोजर?”

by Mayank Yadav
दिसम्बर 19, 2025

Ballia murder case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेलथरारोड में राहुल यादव उर्फ आयुष की सनसनीखेज हत्या के बाद...

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025

आगरा। दरोगा जी मेरे साथ छल किया गया। मेरे साथ बड़ा हुआ। शादी के बाद सुहागरात की सेज से पति...

Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

by Mayank Yadav
सितम्बर 26, 2025

Ballia News: बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष...

Ballia

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

by Mayank Yadav
अगस्त 16, 2025

Ballia News:: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दर्दनाक खबर ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र...

Next Post

Lucknow News: 'बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए मंदिर', स्वामी प्रसाद के बयान पर मायावति का पलटवार

IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत की शर्मनाक हार, बुरी तरह फेल हुई बल्लेबाजी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist