मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इमरान पर हमला, आरोपी फैजल की ये कैसी चाल, क्या कबूलनामें पर छुपा है कोई राज़, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

by Juhi Tomer
नवम्बर 4, 2022
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष

Imran Khan Attacked: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ। उनके पैर में गोली लगी है लेकिन वह अब खतरे से बाहर है। इस हमले में इमरान की पार्टी PTI के एक सांसद फैसल जावेद और 8 दूसरे लोग घायल हो गए है, जबकि एक शख्स की मौत की भी खबर है। जब ये हमला हुआ तब इमरान खान अपने कंटेनर पर ही मौजूद थे। PTI के एक नेता दावा कर रहे है की इस हमले में AK 47 रायफल इस्तेमाल होने का दावा किया है।

https://twitter.com/NiaziEman/status/1588223086498910209

अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपने बयान में कबूलनामा भी दे दिया।लेकिन वहीं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने इस पूरे मामले को एक साजिश बता दिया है। उनकी तरफ़ से तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है। कहा गया है की उन तीन लोगों ने ही पूर्व पीएम के खिलाफ ये साजिश रची गई। अब ये सवाल सबको हैरान कर रहा है की क्या ये सच में किसी की रची गई सोची समझी साजिश है या फिर आरोपी सच में इमरान को मारना चाहता था क्योंकि वो खुद चाहता था। ये तो जांच पड़ताल होने के बाद ही पता चलेगा।

RELATED NEWS

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

सितम्बर 24, 2026
Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

अगस्त 29, 2026

क्या है पूरी इनसाइड स्टोरी

Followers of Imran Khan love him more than themselves. Remember it. They can put their life in threat but will not allow you to attack #ImranKhan They will reply you InshaAllah.#عمران_خان_ہماری_ریڈ_لاین_ہے pic.twitter.com/i8fOArFO11

— Fazal Samtiah (@FazalSamtiah) November 3, 2022

हम आपको इमरान खान पर हुए हमले की इनसाइड स्टोरी बताएंगे और ये भी बताएंगे कि आखिर क्या हुआ था.., क्यों हुआ था.., और क्या ये पाकिस्तान में बेनज़ीर.2.0 दोहराने की साज़िश थी? अगर आप घटना का वीडियो ध्यान से देखें तो आप बहुत कुछ समझ पाएंगे, घटना के विडियो में इमरान पर लगातार ताबड़तोड़ गोलियां चलती हुई सुनाई देती है। इमरान अपने कंटेनर की छत पर मौजूद थे। आसपास समर्थको की भीड़ थी। अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंजने लगता है। एक साथ 10से 12 गोलियों की आवाज सुनाई देती है। वही थोड़ी देर बाद दो और गोलियां चलती है । फायरिंग होते ही वहां फायरिंग होते ही हड़कंप मच जाता है। तभी इमरान नीचे गिर पड़ते है और उनके साथ मौजूद लोग उन्हे संभालने में जुटे होते है। हमलावर का निशान इतना सटीक था की वो इमरान को गोली मरने पर काफी हद तक अपने मकसद में कामियाब
रहा। बता दें कि इमरान खान के दायें पैर में गोली लगी है। ये वीडियो उस कंटेनर के अंदर का है, जिसकी छत इमरान खान खड़े होकर रैली निकाल रहे थे।

https://twitter.com/Faizan_hashmi5/status/1588212712827412480

वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से को देखे तो उसमे गोलियां चलते ही सुरक्षाकर्मी ने पूरे कंटेनर को घेर लिया और एक बुलेट प्रूफ गाड़ी लाई गई और इमरान खान को उसमें शिफ्ट करने की तैयारी की गई। इस बीच घायल इमरान अपने कंटेनर से बाहर झांकते, और हाथ हिलाते नज़र आए। जिसके बाद में उन्हें वहां पहले से मौजूद बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे गया और फिर वहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इमरान खान के पैर में पट्टी बंधी है। हालांकि अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इमरान खान की हालत खतरे से बाहर है। खुद इमरान खान ने भी ट्वीट करके कहा की अल्लाह ने उन्हें नई जिंदगी दी है।

आरोपी फैजल भट्ट का पूरा कबूलनामा क्या हैं?

Statement of the man who made a deadly attack on Imran Khan
#ImranKhan #Pakistan pic.twitter.com/IyU7PUGs5U

— Rahul Singh Rajawat (@Rahulsi16973840) November 3, 2022

उस आरोपी को जब भीड़ ने धरदबोचा तब पुलिस ने फ़ौरन गिरफ्तार किया और फिर हमलावर से पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में कुछ ऐसी बातें कहीं, जो उसकी हरकत से इत्तेफाक नहीं रखती थी। जब इस हमलावर से इमरान पर गोली चलाने की वजह पूछी गई तो उसने कहा की वह सिर्फ इमरान की जान लेना चाहता था। बता दें कि आरोपी का नाम फैजल भट्ट है। आरोपी फैजल भट्ट ने ये भी बताया कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था और मुझसे ये चीज़ देखी नहीं गई। और मैने इसको मारने की कोशिश की।

वही फैजल भट्ट का पूरा कबूलनामा इस तरह का है

“ये सर मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ये लोगों को गुमराह कर रहा था। इमरान खान…और मुझसे ये चीज़ देखी नहीं गई . और मैने इसको मार दिया, मारने की कोशिश की, पूरी मारने की कोशिश की कि मैं इसे मार डालूंगा.., सिर्फ और सिर्फ़ इमरान खान को…”

अब देखना होगा कि फैजल का ये बयान पाकिस्तान की कोर्ट में कहां तक टिक पाता है ये बताना अभी बहुत मुश्किल है।

लेकिन अगर इस आरोपी ने सिर्फ इस बात को लेकर इमरान खान को मारना चाहता था क्योंकि उसकी रैली के शोर से अज़ान में खलल हो रही थी तो इससे पता चलता है की पाकिस्तान में कट्टरपंथ किस लेवल तक पहुंच चुका है। और ये भी हो सकता है यह मामूली सा बयान देकर असली हमलावर को बचाने की कोशिश की जा रही हों।

इमरान पर हुए इस हमले के बाद पाकिस्तान की सियासत में उबाल आ गया है। लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी समेत कई जगहों पर इमरान खान के समर्थक सड़को पर उतर आए और जगह जगह प्रदर्शन शुरू हो गए है।PTI के नेताओं ने आरोप लगाया है, कि इमरान खान शहबाज़ सरकार और सेना पर सवाल उठा रहे हैं. इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया.

इमरान पर हमले के बाद प्रदर्शन

गौरतलब है कि इमरान खान और पीटीआई के अन्य नेताओं पर गुजरंवाला में पीटीआई के मार्च के दौरान फायरिंग के बाद देशभर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए। हमले में इमरान खान समेत पार्टी के कई नेताओं को गोली लगी है। वहीं एक रिपोर्ट तके मुताबिक हमले के बाद, देशभर में कई शहरों में इमरान खान की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए हैं।

Tags: firing on imran khanIMRAN KHANimran khan attackimran khan attacked inside storyimran khan attackerimran khan injured attack on imran khanImran Khan Newsimran khan shotpakistan News

Juhi Tomer

Related Posts

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के प्रस्तावित मार्च से पहले सुरक्षा...

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Javed Miandad Emotional: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने पुराने साथी और पूर्व कप्तान इमरान खान को याद...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Army Denial: पाकिस्तानी सेना ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों को पूरी तरह खारिज...

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था  हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

Imran Khan Death Claim: किसकी मौत की खबर से मचा था हड़कंप, दावा करने वाला पत्रकार क्यों पलटा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Death Claim, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की जेल में मौत की खबर...

Pakistan News: कौन चला रहा ऑपरेशन “खल्लास”,रहस्यमयी हत्याओं से मचा हड़कंप ,आतंकी संगठनों में डर का माहौल

Pakistan News: कौन चला रहा ऑपरेशन “खल्लास”,रहस्यमयी हत्याओं से मचा हड़कंप ,आतंकी संगठनों में डर का माहौल

by Kirtika Tyagi
जून 28, 2026

Perrorist Mysterious Deaths: पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है। कई वर्षों तक...

Next Post

UP Railway Platform Ticket: त्योहारों के बाद इन 14 रेलवे स्टेशनों पर कम हुए प्लेटफार्म टिकट के रेट्स, यहां चेक करें

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण बन रहा खतरा, CAQM ने जारी किया ये बड़ा आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India