Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

2021-22 में 3 लाख लड़कियों ने छोड़ा स्कूल जबकि 2019-20 में ये आंकड़ा 10.3 लाख था, करीब 2.30 लाख लड़कियां सिर्फ इन 3 राज्यों…

Web Desk by Web Desk
July 27, 2022
in बड़ी खबर, शिक्षा
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय सरकार बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई गई है। बेटी बचाव, बेटी पढ़ाव उन्हीं योजनाओं में से एक है। जिसके चलते एक खबर अच्छी सामने आई..पढ़ाई-लिखाई छोड़ने वाली बेटियों के आकड़े अब पहले से सुधरने लगे है।

दरअसल साल 2021-22 में 11 से 14 साल की 3 लाख लड़कियों ने ही स्कूल छोड़ा है। जबकि हम साल 2019-20 की बात करें तो यह आंकड़ा 10.3 लाख था। आपको बता दें पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली इन 3.03 लाख में से करीब 2.30 लाख लड़कियां सिर्फ 3 राज्यों UP, गुजरात और असम से हैं।

RELATED POSTS

CBSE Board Exam 2026 Date Revised

CBSE Board Exam 2026 :तारीख क्यों बदली,10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का बदला शेड्यूल जारी

December 31, 2025
IIT Kanpur alumni donation 100 crore

Alumni Donation: IIT कानपुर 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने दी ऐतिहासिक गुरु दक्षिणा, सिल्वर जुबली रीयूनियन में छप्पर फाड़ दिया दान

December 30, 2025

ये तस्वीर तब की है जब कोरोनाकाल में UP के सरकारी स्कूलों में लड़कियों का रिकॉर्ड दाखिला हुआ था। अब हालात सुधरने के आसार ओर अधिक लगाए जा रहे है। दरअसल 2020-21 में कोरोना के कारण सर्वे नहीं हुआ। वहीं 2018-19 में 13.2 लाख लड़कियों ने पढ़ाई छोड़ी थी।​​​​​

UNICEF के सर्वेक्षण के अनुसार बच्चियों द्वारा बीच में स्कूल छोड़ने कारण

1.33% लड़कियां घरों में घरेलू कार्य करने लगी हैं।

2. कई स्थानों पर यह भी पाया गया कि लड़कियों ने स्कूल छोड़ने के बाद परिजनों के साथ मजदूरी या लोगों के घरों में सफाई करने का काम शुरू कर दिया।

3. 25% लड़कियों की पढ़ाई शादी के कारण छूट गई।

4. ऐसे भी मामले हैं, जिनमें लड़की की बढ़ती उम्र के कारण माता-पिता ने उसकी पढ़ाई बीच में छुड़वा दी।

5. घर में किसी बच्चे का जन्म होने के बाद उसे संभालने के लिए लड़की को पढ़ाई छोड़नी पड़ी, क्योंकि माता-पिता दोनों मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं।

55% युवा महिलाएं एक वाक्य तक नहीं पढ़ सकती

अब लड़कियां पढ़े रही है लेकिन चिंता अभी भी कम नहीं हुई है। दरअसल स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या भले बढ़ रही हो, लेकिन भारत में पढ़ाई का स्तर गिर रहा है।

वर्ल्ड बैंक की यह रिपोर्ट के अनुसार भारत में 5 साल स्कूल में पढ़ने के बाद भी 55% युवा महिलाएं एक वाक्य तक नहीं पढ़ सकती हैं। इनमें ऐसे महिलाएं है जो 1990 के बाद पैदा हुई है। जबकि 1960 के दशक में पैदा होने वाली ऐसी 80% महिलाएं एक वाक्य पढ़ने में सक्षम हैं।

आपको बता दें 40 साल तक दुनिया के 80 कमजोर देशों के सर्वे में यह तस्वीर सामने आई है। पेरू और वियतनाम जैसे 14 देशों में ही शिक्षा का स्तर सुधरा है।

थिंक टैंक सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट का शोध

थिंक टैंक सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के शोध के मुताबिक, कई गरीब देशों में प्राथमिक शिक्षा मुफ्त कर दी गई है, जिससे कक्षाओं में बच्चे बढ़ गए हैं। इससे पढ़ाई की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ रहा है।

वर्ल्ड बैंक की 2017 की रिपोर्ट

वहीं वर्ल्ड बैंक की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे बच्चों में सीखने की क्षमता कम होने के लिए खराब पढ़ाई, गैर-प्रभावी शिक्षा नीतियां व खस्ताहाल मैनेजमेंट जिम्मेदार हैं।

कोरोना के दौर में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से पूरी शिक्षा प्रणाली ऑनलाइन मोड में चली गई। इससे भी बच्चों के शैक्षणिक विकास पर असर पड़ा।

 वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, सरकारों को स्कूली बच्चों की संख्या बढ़ाने के साथ ही गुणवत्ता पर भी जोर देना चाहिए।

सर्वे कहता है कि 1960 के दशक में पैदा होने वाली 29% महिलाओं ने ही 5 साल की स्कूली शिक्षा पूरी की, जबकि वर्ष 2000 के बाद पैदा होने वाली ऐसी महिलाओं की संख्या 84% हो चुकी है।

ये भी पढ़े-Gwalior : 3,419 करोड़ का बिजली बिल देखकर अस्पताल में भर्ती हुआ शख्स, लगा गहरा झटका !

Tags: assamEDUCATION NEWSgujaratNews1IndiaunicefUP Newsworld bank
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

CBSE Board Exam 2026 Date Revised

CBSE Board Exam 2026 :तारीख क्यों बदली,10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का बदला शेड्यूल जारी

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

CBSE Board Exam 2026 Date Revised:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम खबर है।...

IIT Kanpur alumni donation 100 crore

Alumni Donation: IIT कानपुर 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने दी ऐतिहासिक गुरु दक्षिणा, सिल्वर जुबली रीयूनियन में छप्पर फाड़ दिया दान

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

IIT Kanpur Alumni Donation: IIT कानपुर के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने संस्थान को ऐसी गुरु दक्षिणा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

by Vinod
November 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में यूपी की मुस्कान की तरह ही कातिल बीवी ने खौफनाक वारदात को...

Next Post

कंगना रनौत की फिल्म Emergency में, अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे, ‘श्रेयस तलपड़े’

Hijab Controversy: फिर गरमाया हिजाब विवाद, मुस्लिम संगठनों ने नए कॉलेज खोलने का लिया फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist