शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Alumni Donation: IIT कानपुर 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने दी ऐतिहासिक गुरु दक्षिणा, सिल्वर जुबली रीयूनियन में छप्पर फाड़ दिया दान

IIT कानपुर के वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने सिल्वर जुबली रीयूनियन पर 100 करोड़ रुपये का सामूहिक दान दिया है। यह किसी एक बैच द्वारा अब तक का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
IIT Kanpur alumni donation 100 crore
Share on FacebookShare on Twitter

IIT Kanpur Alumni Donation: IIT कानपुर के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने संस्थान को ऐसी गुरु दक्षिणा दी है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। सिल्वर जुबली रीयूनियन के अवसर पर इन पूर्व छात्रों ने मिलकर IIT कानपुर को 100 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। यह पहली बार है जब देश के किसी भी शिक्षण संस्थान के एक ही बैच ने एक साथ इतना बड़ा योगदान दिया हो। इसे न केवल IIT कानपुर बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

25 साल बाद कैंपस लौटीं पुरानी यादें

साल 2000 बैच के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सिल्वर जुबली रीयूनियन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में पूर्व छात्र IIT कानपुर पहुंचे। कैंपस में बिताए गए पुराने दिन, दोस्ती और संघर्ष की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। इसी भावुक माहौल में पूर्व छात्रों ने यह महसूस किया कि जिस संस्थान ने उन्हें पहचान और मुकाम दिया, अब उसके लिए कुछ करने का समय आ गया है।

RELATED NEWS

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

जुलाई 21, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

100 करोड़ से बनेगा नया स्कूल

इस 100 करोड़ रुपये की राशि से IIT कानपुर में ‘मिलेनियम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी’ यानी MSTAS स्थापित करने का प्रस्ताव है। यह नया स्कूल तकनीक और समाज के आपसी संबंधों पर काम करेगा। यहां शिक्षा, शोध और सामाजिक प्रभाव को एक साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि छात्र सिर्फ अच्छे इंजीनियर ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी बन सकें।

संस्थान और छात्रों का मजबूत रिश्ता

IIT कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मणिंद्र अग्रवाल इस योगदान से भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह दान संस्थान और उसके छात्रों के बीच गहरे और मजबूत रिश्ते को दिखाता है। उनके मुताबिक, इस तरह की पहल न केवल IIT कानपुर को और सशक्त बनाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के छात्रों को भी प्रेरित करती है।

पहले भी मिल चुका है बड़ा सहयोग

गौरतलब है कि IIT कानपुर को पहले भी बड़े स्तर पर दान मिल चुका है। पिछले वर्ष संस्थान को कुल 265.24 करोड़ रुपये का डोनेशन प्राप्त हुआ था। मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी स्कूल को अब तक लगभग 500 करोड़ रुपये का योगदान मिल चुका है। इसमें इंडिगो के संस्थापक राकेश गंगवाल का 108.7 करोड़ रुपये का दान भी शामिल है।

देशभर में IIT को मिल रहा सहयोग

सिर्फ IIT कानपुर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य तकनीकी संस्थानों को भी पूर्व छात्रों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी साल 21 दिसंबर को IIT कानपुर के 1986 बैच ने मेंटल हेल्थ और कम्युनिटी सुविधाओं के लिए 11 करोड़ रुपये दान किए। वहीं IIT BHU को पिछले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का सहयोग मिला है। MNNIT प्रयागराज में 1998 बैच के योगदान से एक आधुनिक स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाया जा रहा है।

Tags: Alumni DonationEDUCATION NEWSiit kanpur
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

ARP Selection Process : शिक्षा विभाग ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। एआरपी...

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

by Kirtika Tyagi
जून 3, 2026

Evaluation System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM प्रणाली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई...

Next Post
सलमान खान का 60वां जन्मदिन बना खास, दोस्तों के लिए खुद बने शेफ, रितेश देशमुख को परोसी भेलपुरी, राम चरण संग मस्ती

सलमान खान का 60वां जन्मदिन बना खास, दोस्तों के लिए खुद बने शेफ, रितेश देशमुख को परोसी भेलपुरी, राम चरण संग मस्ती

Infinix Note Edge लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन लीक जानिए स्पेसिफिकेशन और खास बातें

Infinix Note Edge लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन लीक जानिए स्पेसिफिकेशन और खास बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist