Site icon News1India

संपत्ति अपने नाम कराने के लिए बहु ने सास–ससुर पर बरसाए थप्पड़, पुलिस नही कर रही कार्यवाई

राजधानी दिल्ली मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे एक थप्पड़बाज बहु अपने बुजुर्ग ससुर को पुलिस की मौजूदगी में पिटाई कर रही है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वीडियो लक्ष्मीनगर थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि विजेंदर गुप्ता (66) अपनी पत्नी वीना (62) के साथ लक्ष्मीनगर थाना इलाके में रहते है। विजेंदर गुप्ता के बेटे की बहु चंचल जो कि दिल्ली पुलिस में (ASI) के पद पर डिफेंस कालोनी थाने में तैनात है। कल सुबह चंचल अपनी मां के साथ आई और दरवाजे पर तोड़फोड़ करने लगी तभी बुजुर्ग दंपति ने पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी तो सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद चंचल अपनी मां के साथ घर मे घुसी ओर 66 वर्षीय ससुर विजेंदर पर पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ की बरसात कर दी।

पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने बताया कि उनके बेटे अंकुर गुप्ता की शादी 2020 में बल्लभगढ़ की रहने वाली चंचल के साथ हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही चंचल अंकुर से विवाद करने लगी और अपने मायके चली गई। अंकुर इंडिया पोस्ट के पेमेंन्ट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है और उनकी पोस्टिंग हरियाणा के रेवाड़ी में है। जिसकी वजह से वह कभी कभी ही घर पर आता है। उसके माता पिता घर पर अकेले रहते है। चंचल बुजुर्ग दंपति से उनकी प्रॉपर्टी अपने नाम करना चाहती है, जिसके चलते कई बार जबरन घर मे घुस कर बुजुर्ग दंपति की पिटाई कर चुकी है। वहीं, कल भी चंचल अपनी मां के साथ आई और दंपति के साथ मारपीट की।

बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कई बार इस मामले पर शिकायत कर चुके है, इतना ही नही हाईकोर्ट ने पुलिस को दंपति की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश भी दिए है। लेकिन पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा नही कर रही है जिससे उनके मन मे बहु का ख़ौफ़ बैठ गया है।

मीडिया को देख दोनो बुजुर्ग दंपति हाथ जोड़ अपनी सुरक्षा की गुहार लगाकर, बहु से बचने की अपील कर रहे है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

Exit mobile version