Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

IND vs BAN: जीता हुआ मैच इस तरह हारा भारत,केएल राहुल ने कैच के साथ छोड़ा मैच

by Vikas Baghel
December 5, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

4 दिसंबर को ढाका में भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया, ये मैच काफी रोमाचक था, इसमें हिटमैन का सिक्स था,केएल की क्लास थी, कोहली की उड़ती हुई कैच थी, पहली गेंद पर दीपक का विकेट और बहुत कुछ सारे रोमांच से भरा था ये मैच।

कभी लगता कि बांग्लादेश ने भारत को शिकंजे में ले लिया तो कभी ऐसा लगा कि भारत मैच में पूरी पकड़ बना ली है, लेकिन जब 128 से 136 के  कुल स्कोर के बीच बांग्लादेश के 5 विकेट गिर गए और कुल 9 विकेट हो गए तब लगभग ये तय ही हो गया था कि भारत इस मैच को जीत चुका है, लेकिन फिर मैच में आता है जबरदस्त ट्विस्ट, जहां 8 रनों में बांग्लादेश ने 5 विकेट खो दिए थे वहीं अब जीत के लिए 51 रन चाहिए थे लेकिन विकेट सिर्फ 1 बचा था वो भी आखरी, सब सोच रहे थे कि भारत के तेज तर्रार गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का सबसे आखिर का यानी 11 वां खिलाड़ी कितनी गेंदों तक ही टिक पाएगा लेकिन शायद इस दिन अलग ही होने वाला था, पिच पर बाग्लादेश की ओर से रन 51 रन बनाने के लिए मेहदी हसन मिर्जा और मुस्ताफिजुर रहमान थे जिसमें से 11 वे नंबर के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान टीम इंडिया के लिए आसान सा शिकार थे मगर इस बार शिकार ही शिकारी पर भारी पड़ गया, टीम इंडिया मेहदी हसन को आउट कर पाई और ना ही मुस्ताफिजुर को, 42वां ओवर दीपक चाहर करने आए जिसकी तीसरी गेंद पर मेहदी का एक कैच जरूर आया था जो आसानी से कोई भी कर सकता था लेकिन विकेटकीपर केएल राहुल काफी समय बाद विकेटकीपिंग कर रहे थे उन्होने इस कैच को ड्रॉप कर दिया बस फिर क्या था दूसरा कैच किसी के पास आया नहीं और भारत ये आसानी से जीता जाने वाला मैच या यूं कहें कि जीता हुआ मैच हार गया।

RELATED NEWS

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

June 15, 2026
Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

June 8, 2026

इस हार के बाद कई लोग केएल राहुल को मैच का विलेन बता रहे हैं लेकिन शायद ये बाताने से पहले वो भूल गए कि इस मैच में अगर भारतीय टीम 186 रन भी बना पाई तो उसका पूरा क्रेडिट केएल राहुल को भी जाता है क्योंकि उन्होने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 73 रन बनाए थे।

खैर अब पूरे मैच का हाइलाइट बताते हैं आपको,

टॉस जीता बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने और गेंदूबाजी का फैसला किया, भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कई बदलाव किए जैसे केएल राहुल को नंबर 5 पर पहुंचा दिया और धवन रोहित की जोड़ी ने पारी की शुरूआत की, इसके अलाना काफी समय बाद भारतीय टीम में केवल एक ही विकेटकीपर बल्लेबाज था और वो थे केएल राहुल, ऋषभ पंत को इसम मैच में मौका नहीं मिला और कुलदीप सेन ने इसी मैच से अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया।

रोहित और धवन की जोड़ी ने पारी की शुरूआत की लेकिन कुछ खास शुरूआत नहीं हो पाई सबसे पहले 23 के कुल स्कोर पर सिर्फ 7 रन बनाकर धवन  चलते बने। 11वें ओवर में रोहित ने भी टाटा बायहाय किया और 27 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद लिटन दास ने शाकिब की गेंद पर शानदार कैच कर कोहली को भी चलता किया। 20 ओवरों में 92 रनों पर भारत के 4 विकेट थे इसके बाद केएल राहुल आए और एक तरफ से पारी का संभाला लेकिन दूसरी ओर से विकेट अब भी गिर रहे थे, वाशिंगटन सुंदर 33 वे ओवर में 19 रन बनाकर 152 के कुल स्कोर पर शाकिब  का शिकार बने, इसके बाद केवल 34 के अंदर-अंदर बाकी की भारतीय टीम भी सिमट गई । शाहबाज अहमद 0,  शार्दुल ठाकुर 2 और दीपक चाहर भी 0 पर आउट हो गए। 178 रनों के स्कोर पर राहुल 73 रन बनाकर कैच आउट हो गए फिर 186 रनों पर भारत को मोहम्मद सिराज के रूप में आखरी झटका लगा।

186 रनों पर स्टारों से भरी हुई टीम इंडिया ऑल आउट हो गई लेकिन अभी भी भारत के गेंदबाज उस काबिल थे कि इस हारे हुए मैच को जीत में बदल दें।

दूसरी पारी की शुरूआत हुई नजमुल हुसैन और लिटन दास ने पारी का आगाज किया इधर पहला ओवर करने आए दीपक चाहर और दूसरी पारी की पहली  गेंद पर ही नजमुल हुैसैन को आउट कर दीपक ने बांग्लादेश को ये मैसेज दे दिया कि टारगेट चाहे थोड़ा कम हो लेकिन आसानी से बनेगा नहीं। इसके बाद निरंतर बांग्लादेश के विेकेट गिरते रहे, 95 रनो तक पहुंचने में बांग्लादेश ने 4 अहम विकेट खो दिए थे,अनामुल हक 14,लिटन दास 41 और शाकिब अल हसन को विराट कोहली ने उड़ते हुए शानदार कैट करके पवेलियन भेज दिया, इसके बाद 128 के कुल स्कोर पर बांग्लादेश को महमदुल्लाह के रूप में पांचवा झटका लगा, इसके बाद मानों बांग्लादेश की टीम पर काले बादल छा गए हों 128 से 136 तक यानी सिर्फ 8 रनों के लिए बांग्लादेश ने अपने 4 विकेट और खो दिए और और बांग्लादेश को 51 रन बनाने थे ओवरों की कमी नहीं थी लेकिन विकेट सिर्फ एक था और पारी को संभाल रहे थे मेहदी हसन मिर्जा और मिस्ताफिजुर रहमान, दोनों ने काफी सदे हुए तरीके से रनचेस को जारी रखा, मुस्ताफिजुर कम से कम गेंद खेल रहे थे और हसन मिर्जा खुद को ज्यादा स्ट्राइक दे रहे थे भारत को सिर्फ 1 विकेट लेना था और बांग्लादेश को वो विकेट भी बचाना था और 51 रन भी बनाने थे लेकिन तभी मैच में ट्विस्ट आता है और दोनों बल्लेबाज टिक जाते हैं औऱ लगातार जीत की ओर आगे बढ रहे थे, जिन भारतीय गेंदबाजों ने 8 रनो में 5 विकेट गिरा दिए थे वही गेंदबाज 51 रनों में 1 विकेट नहीं ले पाए। हालांकि बीच में 43 वे ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक चाहर ने मेहदी हसन को लगभग आउट कर ही दिया था लेकिन केएल राहुल ने आसान सा कैच छोड़ दिया और इसी कैच के साथ भारत ने शायद मैच भी छोड़ दिया क्योंकि इसके बाद विकेट का कोई मौका नहीं मिला और एक समय पर नामुमकिन लग रहे इस रनचेस को मुस्ताफिजुर और मेहदी हसन ने आखिरकार पूरा किया और तीन मौचों की सीरीज में बांग्लादेश को पहली जीत दिलाई।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs banind vs ban 1st odiind vs ban 1st odi highlightsindia vs bangladeshKL RahulVIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
June 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Next Post

देवनगरी वाराणसी में अराजकतत्वों ने किया भगवान हनुमान की मूर्ती को खडित, शिवलिंग को भी किया क्षतिग्रस्त

Mumbai: Whatsapp पर अश्लील कॉल करके जफर शेख ने बनाया महिला का वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर करता रहा रेप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist