सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

रक्षा मंत्री आज भारत के उन हथियारों का करेंगे जिक्र, जिनका निर्माण आगे से स्वदेशी स्तर पर किया जाएगा

by abhishek tyagi
अप्रैल 7, 2022
in देश, बड़ी खबर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार यानी आज उन रक्षा उत्पादों की लिस्ट जारी करेंगे, जिन्हें भारत में ही बनाया जाएगा। यह ऐसी तीसरी लिस्ट होगी, जिसमें भारत उन हथियारों का जिक्र करेगा, जिनका निर्माण आगे से स्वदेशी स्तर पर किया जाएगा। 

राजनाथ की लिस्ट में इस बार 100 से ज्यादा सैन्य सिस्टम और हथियार होंगे, जिन्हें देश में बनाया जाएगा। विदेश में बनने वाले इन तकनीक के हथियारों की आवक को रोकने के लिए आयात प्रतिबंधों का भी एलान किया जाएगा, जो कि साढ़े तीन साल के समयकाल में लागू होंगे। 

RELATED NEWS

No Content Available

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि तीसरी लिस्ट में जो उत्पाद शामिल होंगे, उनके उत्पादन के लिए अगले पांच साल में देश के रक्षा उद्योगों को दो लाख 10 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए जाएंगे। कहा गया है कि लिस्ट में ऐसे कई अहम उपकरण और प्लेटफॉर्म्स शामिल होंगे, जिनका 2025 तक पूर्ण स्वदेशीकरण हो जाएगा। यानी इन्हें पूरी तरह से ही भारत में बनाया जाने लगेगा। 

गौरतलब है कि इससे पहले भारत सरकार ने सकारात्मक स्वदेशीकरण से जुड़ी दो लिस्ट निकाली थीं। इनमें पहली लिस्ट में 101 रक्षा उत्पाद शामिल किए गए थे। इसमें आर्टिलरी गन्स से लेकर शॉर्ट रेंज की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। पहली लिस्ट अगस्त 2020 में जारी की गई थी। 

वहीं, पिछले साल मई में सरकार ने 108 ऐसे उत्पादों की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें अगले साढ़े चार वर्षों में देश में ही बनाया जाना था। इनमें भी हथियारों के सिस्टम से लेकर अगली पीढ़ी के जंगी जहाज, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, टैंक इंजन और रडार शामिल थे। 

तीसरी लिस्ट के सामने आने के बाद कुल 300 ऐसे उत्पाद होंगे, जिन्हें एक तय अवधि के बाद आयात नहीं किया जा सकेगा। इनमें हथियारबंद गाड़ियों से लेकर कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और सबमरीन शामिल होंगी। 

Tags: ताजा खबरे दिनभर कीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंहराजनाथ सिंह खबरें

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

बीएमसी का आदेश: मुंबई के दुकानों में मराठी साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई

कर्नाटक हिजाब विवाद में अलकायदा की एंट्री: अल जवाहिरी ने कविता पढ़ कि हिजाब गर्ल की तारीफ, बोला- 'मुस्कान ने जीत लिया दिल'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India