Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

दिवाली से पहले महंगाई की मार लखनऊ में पराग दूध, CNG झालरों के रेट बढ़े, छाई मायूसी

by Web Desk
October 18, 2022
in बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार की सुबह महंगाई से जुड़ी सूचना से शुरु हुई। शहर में पराग ब्रांड के दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि पायी गयी। साथ ही सीएनजी भरवाने पम्प पर पहुंचे लोगों को भी दो रुपये बढ़ोत्तरी होने से वाहन स्वामियों को जेब ढीली करनी पड़ी। वहीं पीएनजी भी तीन रुपये तीस पैसे महंगी हो गई। आवश्यक वस्तुएं दूध और सीएनजी व पीएनजी के रेट बढ़ने से लखनऊ के लोगों में मायूसी देखने को मिली।


दीपावली से पूर्व प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा संचालित पराग के गोल्ड मार्का दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि कर आम लोगों को झटका दिया है। अमूल कम्पनी के गोल्ड मार्का के बाद पराग गोल्ड मार्का के दाम बढ़े हैं, इसका सीधा असर न्यूनतम व मध्यम आय के लोगों की जेब पर पड़ेगा।
वहीं सीएनजी व पीएनजी के रेट में वृद्धि से लोगों पर मंहगाई का व्यापक असर देखा जा रहा है। लखनऊ में ज्यादातर स्कूलों की बसों को सीएनजी से संचालित किया जाता है। सीएनजी के रेट में उछाल से स्कूल प्रबंधकों को खास कठनाई होगी, वहीं रोजाना अपने चार पहिया वाहनों में सीएनजी का उपयोग करने वाले लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। लोगों के घरों में पाइप से मिलने वाली गैस व्यवस्था पीएनजी के दाम में वृद्धि हुई है, इसका भी असर सामान्य रुप लोगों में देखा जाएगा।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026


दीपावली के निकट बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान व झालरों की बेतहाशा बिक्री होती है। इस बार झालरों के रेट में दस से बीस रुपये का इजाफा हुआ है। महंगे झालरों के रेट बाजार में 60 रुपये से 100 रुपये तक हो रहे हैं। वहीं चाइनीज झालरों का रेट पिछले बार के मुकाबले जस का तस है।
आवश्यक वस्तुओं के रेट में वृद्धि का असर वैसे तो बहुत होगा लेकिन इसका दीपावली के बाजार पर असर होता कम दिखाई पड़ रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो दीपावली से पहले एलपीजी, पेट्रोल या डीजल के दाम में वृद्धि के कोई आसार नहीं है।

Tags: DearnessdiwalilucknowLucknow NewsNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Mango Festival 2026: दशहरी, लंगड़ा और चौसा की मिठास के साथ लखनऊ में सजेगा तीन दिवसीय आम महोत्सव

Mango Festival 2026: दशहरी, लंगड़ा और चौसा की मिठास के साथ लखनऊ में सजेगा तीन दिवसीय आम महोत्सव

by Kirtika Tyagi
June 25, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: उत्तर प्रदेश की समृद्ध आम परंपरा और बागवानी क्षेत्र की उपलब्धियों को देश और दुनिया...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 15 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने तुरंत कारवाही कर फ्रीज कराए लाखों में

by Sadaf Farooqui
June 20, 2026

Cyber Fraud: राजधानी के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक...

Next Post

Jalandhar: शराब के नशे में धुत दामाद पहुंचा ससुराल, सो रहे पत्नी और बच्चों समेत 5 को जिंदा जलाकर लगाई कुंडी

Noida: श्रीकांत को जमानत मिलने की खुशी में बीवी-बच्चों ने खाई मिठाई, 'विश्वास था न्यायपालिका से न्याय मिलेगा’, बोली अनु त्यागी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist