Monday, June 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Jharkhand Cash Scandal: कैश कांड में फंसे तीन विधायकों को Congress ने किया निलंबित

by Web Desk
July 31, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Cash Scandal: कांग्रेस के तीन विधायकों से शनिवार रात कोलकाता से भारी रकम बरामदगी मामले को प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने तीनों विधायकों इरफान अंसारी, नमन कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने दी है।

अरगोड़ा थाने में कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी के तीनों विधायकों के खिलाफ सरकार गिराने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। बेरमो विधायक अनूप सिंह की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। अनूप के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थाना पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने बताया है कि एफआईआर दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED NEWS

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

June 28, 2026
: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

June 28, 2026

इस संबंध में पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि तीनों विधायकों के संबंध में पार्टी आलाकमान को भी रिपोर्ट किया जायेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि यह तीनों विधायक ही बता पाएंगे कि इतना पैसा कहां से आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाल के दिनों में असम गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने का केंद्र बिन्दु बना है, वह बात सबके सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कुछ न कुछ बात थी। अभी उनकी पकड़े गये कांग्रेस विधायकों से बात नहीं हुई है। पार्टी इस पर निर्णय लेगी।

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने रविवार को साफ कहा कि बंगाल में भारी मात्रा में कैश के साथ पकडे गए तीनों विधायकों को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पार्टी इनपर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसी कार्रवाई करेगी जो देश के तमाम विधायकों के लिए सबक होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि लानत है ऐसे विधायकों पर जो बिकते हैं और उससे भी जयादा लानत है उनपर जो विधायकों को खरीदने का प्रयास करते हैं। पैसे से नहीं तो डरा धमकाकर विधायकों को सरकार को अपदस्थ करने की मुहिम में लगाया जा रहा है।

झारखंड में चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का हो रहा है प्रयास

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि पिछले दो वर्षों से भाजपा झारखंड की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व ऐन केन प्रकारेण गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार को गिराने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की धज्जियां उडाई जा रही है। चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने का नंगा नाच हो रहा है।

Tags: Jharkhand NewsNews1IndiaSonia Gandhi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
June 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

UP: भूत के शक में महिला को चप्पलों की माला पहनाई, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, जानिए पूरा मामला

Floating Stone: श्रीराम नाम या विज्ञान, मैनपुरी की ईशन नदी मेेेेेेेेेेें तैरते मिले पत्थर का क्या कारण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist