गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Birthday Special 1 अगस्त: फिल्मों में आने से पहले ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ थीं Tapsi Pannu

by Web Desk
जुलाई 31, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Tapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू का जन्म 01 अगस्त, 1987 को नई दिल्ली में सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता दिलमोहन सिंह पन्नू बिजनेसमैन और मां निर्मलजीत पन्नू गृहणी है। तापसी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई जय माता कौर पब्लिक स्कूल अशोक विहार, दिल्ली से की।

उसके बाद दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद एक कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने लगीं। लेकिन इस काम में उनका मन ज्यादा दिन नहीं लगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

तापसी का रुझान मॉडलिंग की तरफ होने लगा और उन्होंने लगभग 6 महीने बाद ही इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी। एक दिन तापसी को चैनल वी के टैलेंट शो ‘गेट गॉर्जियस पेजेंट’ प्रतियोगिता के बारे में पता चला। उन्होंने इसके लिए आवेदन भरा और इसमें चुन ली गई।

इसके बाद साल 2008 में मॉडलिंग के दौरान तापसी ने पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और सफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन का ताज जीता। इसके बाद तापसी मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना माना नाम बन गई और उन्हें साउथ की फिल्मों से कई ऑफर मिलने शुरू हो गए।

साल 2010 में तापसी ने राघवेन्द्र राव निर्देशित तेलुगु फिल्म झूमंडी नादम से फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद इसी साल उन्हें एक और फिल्म,जो तमिल भाषी थी करने का मौका मिला। इस फिल्म का नाम था आदुकलम। इस फिल्म में तापसी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आईं।

फिल्म में तापसी के अभिनय को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म के लिए उन्हें 6 नेशनल अवार्ड मिले। इसके बाद तापसी को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। जल्द ही तापसी को हिंदी फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे और साल 2013 में आई डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। तापसी पन्नू ने बहुत कम समय में अपनी मेहनत से काफी लोकप्रियता हासिल की और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली तापसी अपनी सादगी के लिए भी दर्शकों के बीच मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली तापसी ने फिल्म जगत के कई बड़े किरदारों के साथ अभिनय किया और फिल्मों में हर तरह के अपने किरदार को बखूबी निभाया और दर्शकों एवं आलोचकों की वाहवाही भी लूटी। तापसी की प्रमुख फिल्मों में शैडो, बेबी, कंचना 2 ,पिंक , द गाजी अटैक, नाम शबाना, मुल्क, बदला, गेम ओवर, मिशन मंगल, सांड की आंख, थप्पड़,शाबाश मिट्ठू आदि शामिल हैं। तापसी ने फिल्म जगत में अपनी मेहनत की बदौलत अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। वह जल्द ही फिल्म ‘दोबारा’ ,डंकी ‘,वो लड़की है कहां, ब्लर और ‘एलियन ‘ में अभिनय करती नजर आएंगी।

Tags: bollywoodEntertainmentNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Next Post

Commonwealth Games 2022: जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता Gold Medel, भारत को मिला पांचवा पदत विजेता

Commonwealth Games 2022: Anupam Kher ने 'मीराबाई चानू' को दी जीत की बधाई, शेयर किया पोस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In