Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Jodhpur: शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से 5 की मौत, दूल्हे सहित 50 से.

Jodhpur: शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से 5 की मौत, दूल्हे सहित 50 से ज्यादा घायल, CM गहलोत ने जताया दुख

जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जहां एक घर में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फट  गया। इस हादसे में दो बच्चों और महिलाओं समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैंस, जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है। जिसमें से 35 लोग 60 फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं तो वहीं 11 लोग 80 से 100 फीसदी तक झुलसे हैं। जिनकी हालत गंभीर है।

दूल्हा भी आया आग की चपेट में

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला जोधपुर के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में शादी समारोह का है। जहां खाने बनाते समय गैस का सिलेंडर फटने से वहां मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। हादसे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। झुलसे हुए लोग बचने बचाने की कोशिश में जुट गए।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं दूल्हा और उनके माता-पिता इस हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

दो मासूमों की मौके पर मौत

जोधपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने जानकारी देते हुए  बताया कि दूल्हे सुरेंद्र सिंह का घर मेहमानों से भरा हुआ था। जिनके लिए खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक मकान के भंडार घर में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव होने से विस्फोट हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमानों और ग्रामीण ने बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो बच्चों रत्न सिंह (5) और खुशबू (4) की मौत हो गई। जबकि घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया।

सीएम गहलोत ने व्यक्त किया शोक

इस बीच एमजी अस्पताल की अधीक्षक राज श्री बेहरा का कहना है कि अस्पताल में भर्ती 12 से अधिक घायल 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उनकी हालत गंभीर है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि घायलों का अच्छे से उपचार कराया जाए।

Exit mobile version