शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का आगाज, गूंज रहे बम बम के जायकारे, कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी

by Web Desk
जुलाई 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, धर्म, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Kanwar Yatra 2022: आज से सावन शुरू होते ही विधि विधान के साथ कांवड़ यात्रा का भी आगाज हो गया है। आज से 26 जुलाई तक हाईवे और कांवड़ पटरी शिव भक्तों के हवाले हो जाएगी।अब चारों जगह सिर्फ बम बम की आवाज गूंज रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग व ऊर्जा निगम ने भी अपनी-अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूपी सरकार और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस हैं। कहीं कोई चूक न हो जाए इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को गाइडलाइन दे दी गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। तीन प्रमुख मार्गों पर हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे किया जाएगा। यह मार्ग होंगे हरिद्वार से मेरठ, गोरखपुर से अयोध्या और प्रयागराज से वाराणसी। इन मार्गों पर बड़ी संख्या में कांवड़िए जल लेकर चलते हैं।

कांवड़ यात्रा पर पुलिस की सतर्क निगाहें

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएसी की 150 से अधिक कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा केंद्र से 20 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की मांग की गई है। 11 कंपनी फोर्स उपलब्ध भी करा दी गई है, जिसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। वहीं कांवड़िए की भेष में कोई अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी निगाह रखी जाएगी। इसके निर्देश भी जिलों के अफसरों को दिए गए हैं।

RELATED NEWS

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

अगस्त 15, 2026
Varanasi Tantrik Murder Case

Tantrik Murder Case: वाराणसी पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड खोला, कैसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर करी थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

अगस्त 15, 2026

जगह जगह किए गए शिविर का इंतजाम

इसके अलावा कावड़ यात्रा के लिए अलग-अलग संगठनों द्वारा रास्तों पर शिविर भी लगाए गए हैं. इन शिविरों के जरिए कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भोजन, विश्राम आदि की सुविधा दी जाती है. सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त 37 शिविर इन रास्तों पर लगाए गए हैं. जिसमें जिला प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नजर रखी जा रही है.

सबसे अधिक भीड़ 22-27 जुलाई के बीच

वहीं, सूत्रों का कहना है कि कांवड़ यात्रा भले ही बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हो, लेकिन अधिक भीड़ 22 जुलाई से 27 जुलाई के बीच रहेगी। 26 जुलाई को शिवरात्रि के मौके पर वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। ऐसे में 26 जुलाई के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश स्थानीय पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को दिए गए हैं

Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Varanasi Tantrik Murder Case

Tantrik Murder Case: वाराणसी पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड खोला, कैसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर करी थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Family Dispute: वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा इलाके में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का पुलिस ने खुलासा...

Google Search: एक सर्च के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानिए कैसे मिलते हैं सेकंडों में जवाब

Google Search: एक सर्च के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानिए कैसे मिलते हैं सेकंडों में जवाब

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Google Search Technology: जब आप Google पर कुछ सर्च करते हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट किसी एक कंप्यूटर तक सीमित नहीं...

Android Phone Slow: मिनटों में अपने फोन को करे फिर से तेज, और नया फोन खरीदने से बचे

Android Phone Slow: मिनटों में अपने फोन को करे फिर से तेज, और नया फोन खरीदने से बचे

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Smartphone Tips: फोन स्लो होने की बड़ी वजह लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए ऐप्स भी हो सकते हैं।...

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Shah Rukh Khan: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की। तस्वीर में...

Next Post

Sawan 2022: आज से शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Coronavirus: कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में दर्ज हुए 20 हजार से ज्यादा मामले, पढ़ें पूरी अपडेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist