Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Lucknow: KGMU में एशिया की पहली पैथोजन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण, CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा

Web Desk by Web Desk
October 27, 2022
in टेक्नोलॉजी, बड़ी खबर, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया। इस मशीन की उपलब्धता से लंग कैंसर व नसों के मरीजों का इलाज आसान होगा। इसके साथ ही प्रदेश में पहला थोरेसिक व वस्कुलर सर्जरी विभाग की भी शुरुआत हो गयी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजीएमयू परिवार को हृदय से बधाई, क्योंकि देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में से एक केजीएमयू में नए परिवर्तन होते हम देख रहे हैं। उन्नति और अवनति क्या होता है। बीज जब बढ़ता है तो उन्नति होता है। बीज पड़े-पड़े सड़ जाए तो अवनति होती है। उन्होंने कहा कि आज केजीएमयू में तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल रही हैं। हमने कोरोना महामारी में उस स्थिति को देखा है। एक मेडिकल कॉलेज की कर्मी को हमने अपने बीच से जाते हुए देखा। उसके लंग्स के किये एक करोड़ 20 लाख की जरूरत थी। हमे समय के साथ अपने कार्यक्रमों में भी बदलाव लाना होगा। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में हम उन्नति के वाहक बनें, यह लक्ष्य होना चाहिए। हमने केजीएमयू के 100 वर्षों में काफी प्रगति भी की है। साथ ही ठहराव कहां आया है, इसकी समीक्षा भी करनी होगी।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026


मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल मेडिकल काउंसिल की नई शर्तों में बदलाव आया है। उनकी शर्तों में काफी सरलता आई है। नैक (NAAC) के मूल्यांकन की बात होती है। यहां मरीजों की बड़ी संख्या रोज आती है। हमे अपने रिसर्च पेपर ठीक से सिस्टेमेटिक ढंग से बनाने होंगे। यहां लगने वाली यह मशीन प्रदेश नहीं, भारत नहीं,बल्कि एशिया की पहली मशीन है। यह लंग्स के लिए काफी मददगार होगी।


आज मुझे प्रसन्नता है कि ये मशीन यहां लगी है। जो फंग्क्शनल होगी। केजीएमयू परिवार को इस बात के लिए भरोसा देता हूँ कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। बल्कि आपको उस दिशा में कार्य करना होगा। केजीएमयू को सुपर स्पेशियलिटी की ओर बढ़ना चाहिए। आज छोटे-छोटे मामलों को लखनऊ रेफर किया जाता है। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। हमको टेली कंसल्टेंसी के साथ जुड़ना होगा। एक मरीज गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, सोनभद्र से लखनऊ आये, यह उसके जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला होगा। हमको मेडिकल क्षेत्र में नए प्रयोग करने की आवश्यकता है। यह आपके लिए एक नए अवसर तरीके से होगा। हमे अपने पेपर वर्क को मजबूत करना होगा। इंटरनेशनल जनरल्स में आपके आर्टिकल्स संस्मरण प्रकाशित हों तो यह आपके नैक की ग्रेडिंग में सहायक होगा।

Tags: cmyogikgmulucknowNews1IndiaTechnology
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

KGMU

सफेद कोट के पीछे ‘धर्मांतरण’ का काला खेल: हिंदू डॉक्टर बेटियों को फंसाने वाला रमीज मलिक गिरफ्तार!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

KGMU conversion case: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हिंदू महिला रेजिडेंट डॉक्टरों के धर्मांतरण और यौन शोषण...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Next Post

Gujarat Election: CM गहलोत चार दिन गुजरात दौरे पर, इन जगहो पर करेंगे चुनावी जनसभाएं

Kedarnath: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने किया उखीमठ के लिए प्रस्थान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist