Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Kedarnath: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने किया उखीमठ के लिए प्रस्थान

by Anu Kadyan
October 27, 2022
in उत्तराखंड, धर्म, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गुप्तकाशी। शीतकाल की शुरूआत हो चुकी है। जिसे देखते हुए भैयादूज के पावन अवसर पर प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट को बंद कर दिया गया है। ये कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए है। ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस दौरान बाबा केदार की जयकार से पूरा धाम गुंजायमान रहा। इसी के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली उखीमठ के लिए प्रस्थान हो चुकी है।

ज्योर्तिलिंग को फूलों व भस्म आदि से ढका गया

मिली जानकारी के अनुसार प्रात: तीन बजे केदारनाथ मंदिर को खोला गया था। फिर चार बजे से कपाट बंद करने की समाधि पूजन प्रक्रिया शुरू हो गई। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू ज्योर्तिलिंग को श्रृंगार से समाधि रूप दिया। ज्योर्तिलिंग को बाघंबर, स्थानीय शुष्क फूलों-पत्तों, भृंगराज फूल, भस्म आदि से ढक दिया गया। इसके बाद भकुंट भैरवनाथ के आह्वान के साथ गर्भगृह तथा मुख्य द्वार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया गया। इसके साथ ही पूरब द्वार को भी सीलबंद किया गया।

RELATED NEWS

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

May 21, 2026
Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

May 21, 2026

अब सुगम होगी केदारनाथ की यात्रा

इसी बीचच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसबार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड पैंतालीस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नयी केदारपुरी अस्तित्व में आ चुकी है। जहां तीर्थयात्रियों को हरसंभव सुविधाएं मुहैया हो रही है। गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी।

केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है। केदारनाथ धाम में भी रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पंकज मोदी, मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिला प्रशासन पुलिस के अधिकारी, केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, यात्रा मजिस्ट्रेट गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार दीवान सिंह राणा कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, केदारनाथ सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, आदि मौजूद रहे।

28 अक्टूबर को देवडोली गुप्तकाशी प्रवास करेगी

इस दौरान सेना की 11 मराठा लाइट इ़फ्रंट्री रूद्रप्रयाग के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा बाबा केदार की जय के उद्घोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि सामूहिक सहयोग समन्वय से यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ है। उन्होंने पर्यटन विभाग, धर्मस्व विभाग, प्रदेश सूचना विभाग सहित सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान हुई। आज पंचमुखी डोली प्रथम पड़ाल रामपुर पहुंचेगी। कल 28 अक्टूबर शुक्रवार को देवडोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास करेगी तथा 29 अक्टूबर शनिवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ इस वर्ष श्री केदारनाथ यात्रा का समापन हो जायेगा। अब पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेगी।

561882 तीर्थयात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

इस वर्ष 1561882 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस यात्रा वर्ष चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड तैतालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। हेमकुंट साहिब को मिलाकर यह संख्या पौने छयालीस लाख पहुंच गयी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। जबकि श्री हेमकुंट साहिब-लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हो गये।

द्वितीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर तथा द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को बंद हो जायेंगे। इसी के साथ इस वर्ष की चार धाम यात्रा का सफल समापन हो जायेगा।

ये भी पढ़े-Himachal: नई सरकार की तकदीर लिखेंगे 1.91 युवा, विधानसभा चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान

Tags: GuptkashikedarnathNews1IndiaPanchmukhi DoliUkhimath
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Jackfruit Capital of India: गर्मियों के मौसम में कटहल की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है। कई घरों में...

Next Post

Chhath Special Trains: लखनऊ होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत, जानिये क्या है Time Table

Railway: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक दादर व एलटीटी सहित कई स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, यात्रियों को मिलेगी बडी राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist