शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में खतरे के निशान से 115 सेमी. ऊपर बह रही है सरयू नदी, गांव में घुसा पानी, ग्रामीणों ने शुरू की मरम्मत

by Juhi Tomer
अक्टूबर 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बाराबंकी जिले में सरयू नदी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 115 सेमी. ऊपर बह रही सरयू नदी में तीन तहसीलों की डेढ़ सौ गांवों की करीब दो लाख की आबादी के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अक्टूबर माह में आठ साल बाद सरयू में बैराजों से छोड़े गए नेपाल के पानी से स्थिति अभी और भयावह होने वाली है।

ग्रामीणों ने बंधे में रिसाव होने की जानकारी बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन को दी। ग्रमिणों की सूचना के बाद भी बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते रात में ही ग्रमिणों ने बंधे की मरम्मत का कार्य खुद ही शुरु किया। पूरा मामला रामनगर तहसील क्षेत्र के गणेशपुर डिपो बंधे का है। यहां घाघरा नदी में होने वाली बाढ़ से बचाव के लिए बंधा बनाया गया है। इस समय हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से जिले में तीन तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सरयू नदी से बाढ़ के हालात बन रहे हैं। नदी खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर बह रही है।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

पुलिस विभाग ने इसकी एक रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को भेजी है। एसचीआरएफ और पीएसी जहां राहत और बचाव कार्य में जुटी है, वहीं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा और डीएम ने बाढ़ क्षेत्र का भ्रण कर पीड़ितों को हर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए है।

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल के अनुसार, मंगलवार को बैराजों से नेपाल द्वारा दो बार में करीब 11लाख क्यूसके पानी सरयू में छोड़ा गया है। सोमवार तो करीब साढ़े सात लाख क्यूसेक पानी तीनों बैराजों से छोड़ जा चुका है। इसके चलते ही पानी दो सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जहां बढ़ रहा है वहीं नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 115 सेमी ऊपर पहुंच गया है।

रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसीलों के करीब 150 गांव की दो लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है।
आरोप है कि तहसीलों की लापरवाही के चलते करीब 20 हजार लोग अभी भी गांवों में फंसे हुए हैं। क्योंकि पर्याप्त नावें न मिल पाने के कारण उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। पीड़ितों की मदद के लिए एसडीआरएफ और पीएसी को लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित तहसीलों के सभी विभागों के कर्मचारियों को राहत कार्य में लगाया गया है बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बाढ़ के चलते पुराने रेलवे ट्रैक के निकट बने बंधे में रिसाव हो गया। बंधे में रिसाव की जानकारी होते ही तराई क्षेत्र में बसे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके चलते रात में ही बंधे की मरम्मत का कार्य खुद ही शुरू करना पड़ा।

Tags: barabanki local newsbarabanki newslatest up newsUP NewsUP News in Hindi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

Next Post

Bigg Boss-16: बिग बॉस के घर में ये 5 खिलाड़ी लोगों को कर रहे हैं एंटरटेन, शो के पहले ही हफ्ते में जीत चुके हैं लोगों का दिल

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे CM Yogi का एक्शन, मंत्रियों को दिए ये आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist