मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Maharastra: पूर्व मंत्री असलम शेख के अवैध स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र सरकार में सियासी प्यादों पर खतरे के बादल मटरा रहे है। फिलहाल तो महाराष्ट्र  की ठाकरे सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे और कांग्रेस विधायक असलम शेख की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दरअसल महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय ने असलम शेख के द्वारा बनाए गए अवैध स्टूडियो पर कार्रवाई करने के लिए मुंबई के कलेक्टर और बीएमसी कमिश्नर को आदेश दिया है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

जानकारी के अनुसार असलम शेख पर आरोप है कि उन्होंने पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर मुंबई में 1000 करोड़ रुपए के अवैध स्टूडियो का निर्माण किया था। इसकी शिकायत बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार से की थी। 

बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

बता दें कि असलम शेख ने बीजेपी नेता मोहित कंबोज से मिलकर पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी और उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। 

महाराष्ट्र में जब से नई सरकार का गठन हुआ है तभी से महा विकास आघाडी सरकार के नेता नई सरकार के निशाने पर हैं। कुछ दिन पहले जहां ईडी ने शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था वहीं अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक असलम शेख के अवैध स्टूडियो पर कार्रवाई करने का आदेश नई सरकार ने दिया है।

दरअसल बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने पूर्व मंत्री असलम शेख पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुंबई के मढ़ मार्वे इलाके में अवैध स्टूडियो का निर्माण कराया था। किरीट सोमैया ने पर्यावरण मंत्रालय से महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की सरकार के रहते ही शिकायत की थी लेकिन सरकार में मंत्री होने के चलते और ठाकरे परिवार से नज़दीकियां होने के चलते उस समय असलम शेख पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। 

पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन

किरीट सोमैया ने सत्य हिंदी से बातचीत में कहा कि असलम शेख मुंबई के इसी इलाके से कई बार के विधायक हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर मढ़ मार्वे इलाके में समंदर के किनारे गैर कानूनी तरीके से करीब 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत के अवैध स्टूडियो बनवाए हैं। इसके लिए पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन किया गया है। 

सोमैया ने कहा कि उन्होंने असलम शेख के इन अवैध कार्यों की शिकायत महा विकास आघाडी सरकार के दौरान भी की थी लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में अब महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय से मिले आदेश के बाद इन अवैध स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर बहुत जल्द चल सकता है। 

ये भी पढ़े-vice president election: मतदान में भाग नहीं लेगी तृणमूल, CM ममता बनर्जी के भतीजे ने की घोषणा

सत्य हिंदी ने जब इस मामले में पूर्व मंत्री असलम शेख से उनका पक्ष जानना चाहा तो असलम ने कहा कि उन्होंने नियमों के हिसाब से ही स्टूडियो का निर्माण किया था। समय आने पर वह सभी जरूरी दस्तावेज संबंधित अधिकारियों के सामने पेश करेंगे।

Tags: Eknath ShindeMaharastraNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

मकान के विवाद में मेरठ कमिश्नरी कार्यालय के बाहर खुद को लगाई आग

CWG 2022 UPDATE: कुश्ती में अंशू मलिक ने जीता सिल्वर, जन्मदिन के बाद देश को दिया तोहफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist