Site icon News1India

Mainpuri: भाई ने घर की बेटी को ही किया गर्भवती, पता चलने पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

यूपी के मैनपुरी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे जानकर आपको रोकंटे खड़े हो जाएंगे। जहां एक रेप पीड़ित इसलिए जिंदा जलाने की कोशिश की गई क्योंकि वह गर्भवती हो गई थी। फिलहाल झुलसी पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 3 आरोपियों पर पॉक्सो के तहत केस मामला दर्ज किया गया है।

ताऊ के लड़के ने किया रेप

दरअसल रिश्ते में भाई लगने वाला ताऊ का लड़का ही पीड़िता से रेप करता था। लड़की ने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन कुछ समय बाद लड़की गर्भवती हुई तो परिजनों को मामले सच पता लगा। इसके बाद दोनों परिवारों ने गर्भपात कराने पर सुलह कर ली थी। लेकिन 6 अक्टूबर को आरोपी के परिजनों ने पीड़ित को जिंदा जलाने की कोशिश की। ये मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव का है।

बदनामी के डर से कर ली सुलह

इसी बीच पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले उसकी जेठानी के बेट ने मेरी बेटी का रेप किया। गर्भवती होने के 3 महीने बाद उसका पेट दर्द हुआ तब सच का खुलासा हुआ। पूछने पर लड़की ने बताया की ताऊ के लड़के ने ही उसका रेप किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलह कर ली और पीड़िता के गर्भपात का फैसला लिया गया। इस दौरान आरोपी की मां लड़की की शादी का खर्चा उठाने के बहाने से लड़की को अपने साथ ले गई और उसे जलाकर मारने की कोशिश की।

पंचायत ने सुनाया फैसला

इसके बाद गांव में पंचायत भी बैठाई गई जिसमें पंचों ने फैसला लेते हुए आदेश सुनाया कि आरोपी का परिवार किशोरी का सही समय पर ऑपरेशन कराए और फिर उसकी शादी का इंतजाम करे। परिजनों ने सभी शर्तों को मान लिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ तमाम गंभीर धाराओं तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पीड़िता के ताऊ के लड़के सहित उसकी मां और बहन की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े-Mathura: जन्मदिन बना आखिरी दिन… बर्थडे मनाकर लौट रही थी 3 साल की मासूम, गोद से छिटककर श्रीम यमुना में डूबी

Exit mobile version